जानें शरीर पर बने तिल के शुभ-अशुभ संकेत

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। आज के दौर में हर व्यक्ति समय से पहले और जरूरत से ज्यादा पाना चाहता है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद ऐसा संभव नहीं होता, तब वह कब और क्या मिलेगा इसी सोच में कई जगह पता करने की कोशिश करता है।

वहीं दूसरी ओर कई बार लोग अपने कार्य में सफल नहीं हो पाते, कारण उनका शरीर उन्हें जिस कार्य के लिये संकेत देता है, वे वह कार्य नहीं कर रहे होते हैं। जिसके कारण कई बार परेशानियों में फंस जाते है।

जानकारों के अनुसार दरअसल शरीर में कई बार कुछ निशान होते हैं, लेकिन या तो हम उस ओर ध्यान ही नहीं दे पाते या यदि ध्यान दे भी दें तो जानकारी के आभाव में हम इन संकेतों को नहीं समझ पाते। और कई बार इसके विपरीत कार्यों को करने से नुकसान उठाते हैं।

जानकारों के अनुसारइन संकेतों के बारे में कुछ जगहों पर लिखा भी है, लेकिन विश्वास या जानकारी का अभाव हमें इस ओर ध्यान नहीं देने देता। ऐसा ही एक निशान होता है, जिसे तकरीबन हर व्यक्ति के शरीर पर कहीं न होता है, ये है तिल, लेकिन इसके कहां होने का क्या अर्थ है ये लोग बहुत कम ही जानते है।

जानकारों के अनुसार इन तिलों का समुद्रशास्त्र में विशेष महत्व होता है। समुद्रशास्त्र के अनुसार शरीर पर बने तिल का अध्ययन कर उसके शुभ-अशुभ होने के बारे में बताया जाता है। तिल से व्यक्ति का स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में जानकारी दी जाती है।

होंठ पर तिल : होंठ पर तिल का होना यह बताता है कि व्यक्ति काम वासना में अधिक रुचि रखने वाला है।

कान पर तिल : कान पर बना तिल कम आयु का संकेत माना जाता है।

बायीं आंख पर तिल : बायीं आंख पर बना तिल अच्छा नहीं माना जाता। इस जगह पर तिल होने से दांपत्य जीवन में परेशानी रहती है।

दाहिने गाल पर तिल : जिस व्यक्ति के दाहिने गाल पर तिल बना होता है उसको ढ़ेर सारी धन-संपदा मिलती है।

माथे पर तिल का निशान : जिसके माथे पर तिल बना होता है वह बहुत सौभाग्यशाली माना जा जाता है। उसका हमेशा मान सम्मान बढ़ता रहता है।

ठोडी पर तिल : जिस व्यक्ति की ठोडी पर तिल होता है वह व्यक्ति अपने जीवनसाथी से बहुत अधिक प्रेम करने वाला होता है।

कमर पर तिल : कमर पर तिल का होना अच्छा नहीं माना जाता। जिन व्यक्ति के कमर पर तिल होता है वह हमेशा मानसिक परेशानियों से जूझता रहता है।

नाक पर तिल : जिसके नाक पर तिल होता है वह बहुत ही सौभाग्यशाली व्यक्ति होता है। ऐसा व्यक्ति खूब देश-विदेश की यात्राएं करता है।

पेट पर तिल : जिसके पेट पर तिल होता है वह बहुत समृद्धिशाली व्यक्ति होता है।

गले पर तिल : गले पर तिल का होना व्यक्ति के भावुक होने की निशानी है।

दाएं हथेली पर तिल : दाएं हथेली पर तिल होने से व्यक्ति को ढ़ेर सारी पैतृक संपत्ति और धन दौलत मिलती है।

सीने पर तिल : दाहिनी छाती पर तिल यह बताता है कि जीवनसाथी से प्यार बना रहेगा जबकि बांयी ओर तिल का प्रभाव ठीक इसके विपरीत होता है।