भगवान भास्कर रहेंगे एक माह तक मीन राशि में, कल से मलमास आरंभ

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। शनिवार 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य शनि की राशि कुंभ से निकलकर अपने मित्र गुरु की राशि मीन में 11 बजकर 53 मिनिट पर आ जायेंगे। इस राशि में सूर्य के आने से मलमास आरंभ हो जायेगा वहीं मीन संक्रांति शनिवार के दिन होने से यह देश दुनिया में असंतोष, रोग, शोक को बढाने वाला है।

मराही माता स्थित कपीश्वर हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी उपेंद्र महाराज ने बताया कि इसके चलते राजनीतिक पार्टियों में टकराव बढ़ेगा। संक्रांति का पुण्य काल पूरे दिन रहेगा जिसमें स्नान दान आदि किये जा सकेंगे। जहां तक राशियों की बात है तो इस संक्रांति का शुभ फल 06 राशियों को अधिक मिल रहा है। आइए देखें आपके लिये सूर्य का मीन में आना अगले एक महीने तक कैसा रहेगा।

मेष राशि के जातकों के हो सकते हैं सपने पूरे  : इस राशि के स्वामी मंगल से सूर्य देव की मित्रता मानी जाती है। मीन राशि में गोचर होने से सूर्य देव आपके 12वें भाव में गोचर करेंगे। आपके लिये यह गोचर इच्छा पूर्ति वाला साबित होने वाला है। इससे विदेश जाने के इच्छुोक लोगों के सपने पूरे हो सकते हैं। हालांकि इस गोचर की वजह से आपको प्रेम संबंधों में निराश होना पड़ सकता है। धन खर्च भी बढ़ सकता है और बीमारियों से भी सावधान रहें।

वृषभ राशि के जातकों को मिल सकती है सौगात : सूर्य देव आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। इसे लाभ भाव कहते हैं और इस भाव में सूर्य का गोचर शुभ फलदायी माना जाता है। इसके परिणाम स्वरूप आपको आमदनी में वृद्धि की सौगात मिल सकती है। इस वक्तइ आप आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी आपको लाभ होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि वालों को मिलेगा कार्यक्षेत्र में सम्मान : सूर्य देव का गोचर आपकी राशि से दशम भाव में हो रहा है। इस भाव में सूर्य के गोचर को बलशाली माना जाता है। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में सम्मान प्राप्त होगा और आय में भी वृद्धि होगी। सरकारी नौकरी करने वालों को भी सम्मासन प्राप्ता होगा। आपके विरोधी शांत होंगे और समाज में आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। वरिष्ठा अधिकारियों से आपको प्रशंसा मिलेगी और तरक्की प्राप्त होगी।

कर्क राशि वाले कर सकते हैं कारोबार में विस्तार : आपके राशि स्वाोम चंद्रमा के मित्र हैं सूर्य देव और आपकी राशि से नवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके लिये गोचर का प्रभाव शुभ माना जा रहा है। इसके प्रभाव से आपको परिवार के लोगों से मदद मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कारोबार में विस्तारर होगा। आप धन को किसी विशेष परोपकार के कार्य में लगा सकते हैं। इस दौरान आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपने घर में भी पूजा पाठ का कोई कार्यक्रम करवा सकते हैं। इस अवधि में आपको कोई उत्तम लाभ भी हो सकता है।

सिंह राशि वालों के लिये है मिलाजुला समय : सूर्य देव आपकी राशि के स्वाहमी हैं और यह आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपका समय मिला जुला कटने वाला है। एक तरफ तो आपका मन आध्यात्म में लगेगा और दूसरी तरफ आपको सरकारी मामलों में कुछ परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपकी छिपी हुई बातें सबके सामने भी आ सकती हैं। आपकी छवि को भी नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है आपको।

कन्या राशि वालों के लिये शुभ है समय : सूर्य देव आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसे गोचर के परिणाम से आपको विशेष रूप से लाभ होने वाला है। इस वक्त आपका व्यापार रफ्तार पकड़ सकता है। कुछ फायदे के सौदे हो सकते हैं। आपको पदोन्नति मिल सकती है। सूर्य का यह गोचर आपके लिये खुशियां लेकर आ सकता है। इस वक्तत आपके वेतन में भी बढ़ोत्तरी हो सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में भी कुछ विशेष प्रकार के उत्तरदायित्व संभालने पड़ सकते हैं। इस वक्त गोचर के कारण आपके दांपत्य जीवन में मिल-जुले प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। बहस में न पड़ें।

तुला राशि वालों का खर्च बढ़ेगा : आपकी राशि के लिये सूर्य देव लाभ के स्वानमी हैं और यह आपकी राशि के छठें भाव में गोचर कर रहे हैं। यह गोचर आपके लिये लाभ लेकर आ रहा है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सफलता मिलेगी। इस वक्त आपकी आमदनी कम और खर्च अधिक हो सकते हैं। सरकारी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस वक्त में आप अपना कर्ज या फिर बैंक लोन चुकाने में सफल हो सकते हैं। इस वजह से आप हल्का महसूस करेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

वृश्चिक राशि वालों के लिये नौकरी बदलने का उत्तम समय : सूर्य के इस गोचर की भूमिका आपके लिये बहुत ही खास होने वाली है। सूर्य देव आपके दशम भाव के स्वामी हैं और दशम भाव कर्म का भाव कहलाता है। सूर्य देव आपकी राशि के पाँचवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस वक्तभ यदि आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। आपको कामयाबी मिल सकती है। वहीं व्यापार में भी खासा लाभ हो सकता है। इस अवधि में आपको संतान की ओर से भी सुखद समाचार मिल सकता है। उच्च अधिकारियों से आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

धनु राशि वालों को मिलेगा सम्मान और प्रशंसा : धनु राशि के लोगों के भाग्य के स्थान नवम भाव में सूर्य देव का अधिकार है। सूर्य के मीन में गोचर के साथ ही यह आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं। इसकी वजह से आपके पारिवारिक संबंधों में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन कार्यक्षेत्र के मामले में यह गोचर आपके लिये शुभ हो सकता है। आपको उच्चाधिकारियों से सम्मान और प्रशंसा दोनों मिल सकते हैं। कुछ लोगों को नौकरी में मनचाहा ट्रांसफर भी मिल सकता है। कोई प्रॉपर्टी की खरीद भी इस वक्त आप कर सकते हैं, लेकिन सौदा देखभाल कर करें।

मकर राशि वाले रखें स्वास्थ्य का विशेष ध्यान : सूर्य देव अपने पुत्र शनि की राशि मकर के तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आमतौर पर तीसरे भाव में सूर्य का गोचर काफी अनुकूल माना जाता है। इसके फलस्वरूप मकर राशि के लोगों के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं आपके माता – पिता को भी इस वक्त बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। आप व्यापार में रिस्क ले सकते हैं और आगे बढ़ने के बारे में भी सोच सकते हैं। कुछ लोग इस वक्ति आत्म विश्वास के साथ काम करेंगे और आगे चलकर उन्हें इसका अच्छाक फल भी मिलेगा। मान सम्मान भी बढ़ सकता है।

कुंभ राशि वाले बरतें संयम : सूर्य देव आपकी राशि के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। इस गोचर के प्रभाव से आपके पार्टनर के स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ आ सकती है। आप दोनों के बीच कुछ मतभेत भी हो सकते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा संयम से काम लेने की जरूरत है और हो सके तो बहस की बातों को टाल दें। इस वक्त आपको धन संचय के काम में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीति से ताल्लुक रखने वाले लोगों को भी इस वक्त लाभ की प्राप्ति होने की उम्मीाद है। जनता के बीच आपकी छवि सुधरेगी।

मीन राशि वाले घिर सकते हैं तनाव से : सूर्य देव आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। आपको अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आपको इस वक्त किसी बात से तनाव हो सकता है और पार्टनर के साथ भी टकराव पैदा हो सकता है। बिजनस पार्टनर के साथ आपके संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है। आपको कारोबार में विशेष प्रकार से हिसाब-किताब रखने की जरूरत है, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।