22 से मंगल करेंगे मकर राशि में प्रवेश

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। देवताओं के सेनापति मंगल 22 मार्च की रात्रि 08.33 देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु को छोड़ अपनी परम उच्च राशि मकर में प्रवेश करेंगे और 05 मई तक रहेंगे। इस दौरान जन्म लेने वालों बच्चों को पंच महापुरुष के अंतर्गत मंगल से बनने वाला रुचक और शनि से बनने वाला शश महापुरुष योग प्राप्त होगा।

मंगल का यह परिवर्तन मेष, वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को तनाव दे सकता है। वहीं सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों को यह परिवर्तन लाभ प्रदान करेगा। अग्नि तत्त्व होने से मंगल सभी प्राणियों को जीवनशक्ति प्रदान करते हैं। मंगल के गोचर में खराब फल देने पर मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन अवश्य करने चाहिये। आईये जानते हैं विभिन्न राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव :

मेष : कार्यों में असफलता। काम में हानि। मेहनत बेकार जायेगी। अधिकारी नाराज होंगे।

वृष : संपत्ति को लेकर विवाद। शरीर में कमजोरी। पराजय का डर रहेगा। धन का नाश हो सकता है।

मिथुन : दुर्घटना की आशंका। बुखार तंग करेगा। व्यर्थ के कार्यों में धन का नाश। उग्र वाणी से तनाव, कार्यालय और घर में।

कर्क : स्त्रियों, साझेदारों से कलह – क्लेश। आँखों का उपचार कराना होगा। उग्र वाणी से दिक्कतें होंगी। पेट में तकलीफ।

सिंह : शत्रुओं का नाश होगा। वाद – विवाद में जीत। सभी प्रकार के प्रयासों में सफलता। रिश्तेदारों से अच्छे संबंध। धन मिलेगा।

कन्या : संतान की परेशानियों से तनाव। नौकरी टूटने का भय। मित्रों – बंधुओं से उग्र व्यवहार के कारण परेशानी।

तुला : अनावश्यक भय रहेगा। वाहन सुख में कमी। नौकरी छूटने का भय। पेट की बीमारी आदि।

वृश्चिक : आपको लगातार सफलता मिलती रहेगी। लोग तारीफ करेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। मन में संतोष रहेगा।

धनु : कठोर वाणी से विवाद। धन हानि की आशंका। मानसिक भ्रम। स्वभाव में अनावश्यक गर्मी।

मकर : मित्रों, परिवारजनों से दूरी। रक्त या अग्नि संबंधी बीमारी की आशंका। वाहन चोट से बचें। बेवजह जिद से काम खराब।

कुंभ : कार्य योजना में बाधा आने की आशंका। मेहनत ज्यादा, फल कम। सरकार से वाद – विवाद। स्वभाव में अनावश्यक गर्मी से घर और परिवार में तनाव।

मीन : अचानक धन प्राप्त होगा। संतान की उपलब्धियों से मन प्रसन्न। उच्च शिक्षा में लाभ। संपत्ति आदि खरीद सकते हैं। पुरूस्कार मिल सकता है।

 

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.