मॉनसून जाते ही बढ़ी ठण्ड, रिकॉर्ड बारिश दिखा सकती है असर!
(महेश रावलानी)
सिवनी (साई)। सिवनी में इस बार रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गयी है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि इस बार सर्दी भी अपना एक रिकॉर्ड कायम कर ले तो किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिये। यह पहली बार नहीं हुआ है कि मॉनसून की बिदाई के साथ ही मौसम के तेवर भी बदल गये हों।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों में लगातार बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही रविवार से हवा का रूख अब उत्तर और उत्तर पूर्वी हो गया है। हवा का रूख बदलते ही अब सर्द हवाओं के आने का सिलसिला आरंभ हो गया है।
सूत्रों ने बताया कि सोमवार को सिवनी में 09 किलो मीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से उत्तर और उत्तर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं। इसके कारण उत्तर भारत की ओर से आने वाली सर्द हवाएं सिवनी में दस्तक दे सकती हैं। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो रात में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
सूत्रों ने बताया कि 18 अक्टूबर तक दिन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तो रात में न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। 19 अक्टूबर को दिन में तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है तो रात में पारे में कुछ उछाल दर्ज किया जा सकता है।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.