बुध ग्रह ने बदल ली है अपनी राशि

 

 

पाँच राशियों के अच्छे दिनों के मिल रहे संकेत

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। मंगलवार से कई राशियों की किस्मत चमकने वाली है इसका कारण यह है कि बुध ग्रह ने अपनी राशि बदलकर कन्या में प्रवेश कर लिया है। बुध के कन्या राशि में प्रवेश करने से सभी राशियों के जीवन में प्रभाव पड़ेगा।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कन्या राशि का स्वामी बुध स्वयं है। इसी राशि में ये ग्रहों की चाल के अनुसार उच्च या नीच भाव में रहता है। इसी महीने की 29 सितंबर को बुध ग्रह कन्या से तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानिये ग्रह परिवर्तन से किन राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा . . .

मेष राशि : मेष राशि में बुध का षष्ठम होना परेशान कर सकता है। मन में उलझन रहेगी। कार्य में मन नहीं लगेगा। नींद की अधिकता रहेगी। बाहर निकलते समय सावधान रहें।

वृषभ राशि : इस राशि में बुध पंचम रहेगा। इस समय आपको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। बेरोजगारों लोगों के लिये समय काफी अच्छा रहने वाला है। विदेश यात्रा का योग बन रहा है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि चतुर्थ बुध व्यय में वृद्धि करेगा। पैसा अधिक खर्च हो सकता है। किसी से लेन-देन न ही करें तो अच्छा है।

कर्क राशि : तृतीय बुध का फल श्रेष्ठ रहेगा। आपके भाग्य भाव में वृद्धि करेगा। इस समय आपकी लेखन और अभिनय के क्षेत्र में रुचि बढ़ सकती है।

सिंह राशि : बुध इस समय द्वितीय रहेगा। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन होगा। आपके व्यापार में लाभ होगा। आपसी भाई – बहनों के संबंधों में सुधार हो सकता है।

कन्या राशि : ये राशि का स्वामी है। बुध राशि स्वामी है। लाभ में वृद्धि करने वाला होगा। लेखक, अध्यापक, बुद्धिजीवी वर्ग के लिये शुभकारी होगा। सब ओर से सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि : इस समय आप विवादों से बचकर रहें। माँ दुर्गा को हलवे का भोग लगायें और छोटी कन्याओं में बांटें।

वृश्चिक राशि : एकादश बुध को फल विशेष रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता लायेगा और आपके प्रेम प्रसंग को मजबूत करेगा। रुके हुए धन की भी प्राप्ति होगी।

धनु राशि : दशम बुध आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा और अटके कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। इस समय आपकी माता का स्वास्थ्य भी गड़बड़ा सकता है। मन में चंचलता काफी हद तक बढ़ सकती है।

मकर राशि : नवम बुध की वजह से कार्यों में आसानी होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकारी कार्यों में उलझन हो सकती है।

कुंभ राशि : बुध शत्रु और अष्टम होना परेशानियों का कारण बन सकता है। आपकी सूझबूझ से आपका कार्य सिद्ध करेगा। इस समय आप किसी धार्मिक संस्थान से भी जुड़ सकते हैं।

मीन राशि : सप्तम बुध का प्रभाव राशि पर कोई विशेष प्रभाव नहीं डालेगा। रुका हुआ धन मिलने का पूरा योग बनेगा। छोटी सी बात पर परिवार में अकारण कलह से बचें।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.