बिदाई लेने लगा मॉनसून

 

 

जल्द ही आसमान हो जायेगा साफ, ठण्ड दिखायेगी असर

(महेश रावलानी)

सिवनी (साई)। पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा कमजोर पड़ते ही गुरुवार से आसमान साफ होने लगा। बुधवार को पूरे दिन छाये रहे काले बादल गुरुवार के बाद से हट गये। शुक्रवार को दिन भर धूप खिली रही। सूरज की तल्ख किरणों ने गर्मी का अहसास भी कराया।

शुक्रवार को दोपहर के समय सीधे पड़ रही सूरज की किरणें राहगीरों को चुभीं। धूप का प्रभाव तापमान पर भी पड़ा। काले घने बादल हटने के साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य के समीप पहुँच गया। दोपहर बाद हल्की उमस और चिपचिपाहट का अहसास हुआ।

इतनी बारिश का कारण : मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि फिलहाल दो सिस्टम सक्रिय हैं। सौराष्ट्र औऱ बंगाल की खाड़ी में कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है, जिसका असर प्रदेश में दिखायी दे रहा है। कम दबाव का क्षेत्र बना होने से प्रदेश में भारी मात्रा में नमी आ रही है। यही कारण था कि पूरे प्रदेश में बारिश का दौर तेजी से जारी रहा। सूत्रों ने बताया कि आने वाले दिनों में सिस्टम सक्रिय भी रहते हैं तो सिवनी में पानी गिरने की गुंजाईश नगण्य ही है।

ऐसे समझें मॉनसून की वापसी : सूत्रों ने कहा कि अगर मॉनसून सक्रिय रहता है तो दिन व रात के तापमान में गिरावट नहीं आती है। गर्मी बरकरार रहती है। उमस का भी सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा अगर मॉनसून वापस होने लगता है तो दिन के तापमान में बढ़ौत्तरी होती है। रात के तापमान में गिरावट आती है। पहले रात में ठण्डक आती है। जब न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच आ जाता है, उसके बाद दिन के तापमान में गिरावट आने लगती है। ठण्ड की दस्तक आने लगती है।

आगे क्या : दिन का तापमान बढ़ने की वजह से हल्के बादल छायेंगे। रात में आसमान साफ रहेगा। तापमान में गिरावट आयेगी।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.