अज्ञानी होने का परिचय दे रहे सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन! : पंकज शर्मा

एनएचएआई के टोल को बंद कराने में पीछे क्यों हैं सिवनी विधायक दिनेश राय!
(ब्यूरो कार्यालय)


सिवनी (साई)। सेलुआ टोल नाका बंद कराने अथवा स्थानांतरित कराने को लेकर बालाघाट सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन के द्वारा लिखे गए पत्र के बाद अब माहौल कुछ गरमाता दिख रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज शर्मा ने बालाघाट सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन और सिवनी के विधायक दिनेश राय पर सीधा निशाना साधा है।
उक्ताशय की बात सिवनी संघर्ष समिति के विधिक सलाहकार पंकज शर्मा के हवाले से जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजिक अकील के द्वारा जारी विज्ञप्ति में कही गई है। विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश में 52 जिले है जिसमें एम.पी.आर.डी.सी. अंतर्गत अनेक सड़के है, टोल वसूली के लिये सिवनी जिले की 2 सड़को को चुना गया है। वह भी ऐसी सड़को को जो कि जर्जर अवस्था में है, सिवनी बालाघाट मार्ग पर टोल वसूली प्रारंभ भी कर दी गयी, मरम्मत के नाम पर उक्त मार्ग पर कोई काम नहीं किया गया।
विज्ञप्ति के अनुसार जिला कांग्रेस सहित परिवहन संगठन व नगर के जागरूक नागरिकों के विरोध के कारण 2 महिनें टोल वसूली बंद भी कर दी गई, उसके बाद भी सड़क मरम्मत के नाम पर कोई कार्य नही किया गया। 22 अक्टूबर को बालाघाट सिवनी स्थित दोनों टोल प्रारंभ कर दिये गये, राज्य सरकार का उक्त दोनों सड़को पर टोल वसूली का निर्णय ही गलत था। ऐसे मंे सत्ताधारी दल के विधायक, सांसद और भाजपा नेता अपनी सरकार के गलत निर्णय का विरोध नहीं कर पा रहें है।
विज्ञप्ति के अनुसार 26 अक्टूबर को सेलुआ टोल पर जबरदस्त विरोध के बाद बालाघाट सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन द्वारा पत्र लिखा गया है। एडव्होकेट पंकज शर्मा ने कहा है कि सांसद जी आप 04 बार विधान सभा के सदस्य रहें है ऐसा हम समझते है कि आपको राज्य सरकार के हर निर्णय की समझ है टोल मामले में आप पत्र लिखकर सिवनी की जनता के साथ छलावा कर रहें है साथ ही अज्ञानी होने का भी परिचय दे रहें है, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से स्वयं मिलकर अवैध रूप से संचालित अलोनिया टोल बंद नही करा सके। क्या आपको ऐसा लगता है कि आपको पत्र लिखने से सेलुआ टोल बंद हो जायेगा। यदि आप सेलुआ टोल को सही में बंद कराना चाहते है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात करें सिवनी संघर्ष समिति अपने स्वयं के खर्चे पर आपके साथ जाने को तैयार है।


सिवनी संघर्ष समिति के विधिक सलाहकार एड़ पंकज शर्मा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सांसद महोदय ने तो इस टोल को बंद कराने के लिये पत्र लिख दिया है, पर सिवनी विधायक इस मामले में अभी तक मौन हैं। चुनाव के समय अपने स्वयं के खर्चे से फोर लेन जैसी सड़क बनाने का दावा करने वाले सिवनी विधायक एनएचएआई द्वारा वर्षो से अवैध रूप से संचालित 35 किलोमीटर के अंदर 02 टोल नाके में से 01 नाका बंद नही करा सकें, न ही कभी इस अवैध वसूली नाके को बंद कराने के लिये कोई प्रयास नही किये।
उन्होंने कहा कि एनएचएआई का स्पष्ठ नियम है कि एक ही दिशा पर 60 किलोमीटर के अंतराल में 02 टोल नाके नही हो सकते। उसके बाद भी इस टोल से वसूली की जा रही है। इसका प्रमुख कारण यह हो सकता है कि इस टोल नाके से सिवनी विधायक का कोई न कोई हित जुडा प्रतीत होता है यही कारण है कि बालाघाट सिवनी मार्ग का टोल पर सिवनी विधायक कोई भी प्रतिक्रिया देने बच रहें है।
एड़ पंकज शर्मा ने आगे बताया कि बालाघाट सिवनी सांसद, सिवनी विधायक उक्त मार्ग की जांच के लिये सिवनी, बालाघाट कलेक्टर, एम.पी.आर.डी.सी. का तकनीकि अमले को सयुक्त रूप से भ्रमण के लिये तैयार करे कि उक्त मार्ग का टोल लिये जाने लायक है भी या नहीं।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.