सांसद ने सोनी के निधन पर किया शोक व्यक्त

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता यशवंत सोनी के निधन पर सांसद डॉ .ढाल सिंह बिसेन द्वारा अपनी गहन शोक संवेदना व्यक्त की गयी है।

डॉक्टर बिसेन ने कहा कि यशवंत सोनी लंबे समय से व्यक्तिगत रूप से उनसे जुड़े रहकर राजनीतिक क्षेत्र में उनके अभिन्न मित्र के रूप में साथ – साथ कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि अचानक उनके निधन के समाचार से उन्हें गहरा दुःख पहुँचा है। उन्होंने ईश्वर से यशवंत सोनी की आत्मा की शांति एवं उनके परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।