सांसद की गांधी संकल्प यात्रा आज से

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाकर उनसे प्रेरणा लेने के लिये प्रेरित करने एवं ग्रामीणजनों में स्वच्छता की अलख जगाने बालाघाट सांसद डॉ.ढाल सिंह बिसेन के नेत्तृत्व में गांधी संकल्प यात्रा 11 एवं 12 अक्टूबर को सिवनी विधानसभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का भ्रमण करेगी।

सांसद के निज सचिव सतीश ठाकरे ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम तिवारी, विधायक दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, पूर्व विधायक कमल मर्सकोले, विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी नरेश बरकड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद सिंह ठाकुर, सुजीत जैन, रमेश तिवारी, अशोक तेकाम, गजानंद पंचेश्वर, राजेश उपाध्याय, दिलीप अग्रवाल, ज्ञान चंद सनोडिया सहित समस्त वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं मण्डल बण्डोल एवं ग्रामीण सिवनी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रहेगी।

श्री ठाकरे ने बताया है कि गांधी संकल्प यात्रा का शुभारंभ 11 अक्टूबर को प्रातः 09 बजे ग्राम बण्डोल से किया जायेगा। अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संकल्प यात्रा प्रातः साढ़े 10 बजे अलोनिया, दोपहर साढ़े 12 बजे गोरखपुर कला, दोपहर 03 बजे झिलमिली एवं शाम 05 बजे परासिया पहुँचेगी, जहाँ चौपाल कार्यक्रम का आयोजन होगा एवं यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

इसी तरह 12 अक्टूबर को प्रातः 09 बजे जनता नगर से यात्रा आरंभ होगी। गांधी संकल्प यात्रा प्रातः 10 बजे बोरदई, प्रातः 11 बजे बाड़ीवाड़ा, दोपहर 12 बजे पिपरिया, दोपहर 02 बजे केकड़वानी, दोपहर 03 बजे सुकवाह, अपरान्ह 04 बजे खैरटोला, शाम 05 बजे सिंघोड़ी, शाम 06 बजे कटंगी पहुँचेगी। तत्पश्चात बैनगंगा के उद्गम स्थल मुण्डारा में चौपाल कार्यक्रम बाद यहीं यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।