मुस्कान ग्रुप बना मानवता की मिसाल

(फैयाज खान)

छपारा (साई)। कोविड-19 करोना वायरस की चपेट से बचने के लिए पूरा देश लॉक डाउन डाउन है ऐसी स्थिति में दुकान,व्यापार,रोजगार पूरी तरह ठप्प हो चुका है लोगों तक जरूरत के सामान सरकारी मदद और समाजसेवियों के जरिए पहुंच रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छपारा नगर का एक सोशल मीडिया ग्रुप है जिसका काम लोगों के चेहरे में परेशानी होने पर भी मुस्कान लाना जैसा काम है। इस ग्रुप में सदस्यों ने मानवता की बड़ी मिसाल पेश की है। 21 दिन के लाक डाउन के चलते बहुत सारे गरीब और मजबूर लोगों के घर जरूरत के सामान खत्म हो गए हैं। रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोग खासतौर से दूसरों पर आश्रित हो गए हैं।

इसी के चलते मुस्कान ग्रुप के द्वारा तेरह आइटम का एक पैकेट बनाया गया है जिसमें शक्कर, चायपत्ती, तेल, साबुन इत्यादि आईटम है। पहले तो ग्रुप के सदस्यों के द्वारा गरीब मजबूर लोगों के घरों का चिन्हित किया गया। इसके बाद उन्होंने यह सामग्री घर घर जाकर दी है।

गौरतलब है कि 21 दिन के लाक डाउन के चलते कोरोना वायरस लोगों को घरों पर ही रहने के लिए कहा गया है। आम तो और सोशल मीडिया व्हाट्सएप के ग्रुप में चुटकुले राजनीति कटाक्ष चलते हैं सबके अपने-अपने अलग विचार होते हैं लेकिन मुस्कान ग्रुप में सदस्यों के साथ चर्चा कर लोगों की मदद के लिए हां जी आए। मुस्कान ग्रुप की मदद से लाख डाउन और कर्फ्यू जैसे हालात में लोगों के घर जरूरत के सामान पहुंचे तो उनके चेहरे पर मुस्कान आ गईं।