ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा मेरा भारत स्वर्णिम भारत प्रदर्शनी बस अभियान आज

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के युवा प्रभाग के सौजन्य से अखिल भारतीय मेरा भारत स्वर्णिम भारत प्रदर्शनी बस अभियान का आगाज सिवनी में शनिवार 15 फरवरी को किया जा रहा है।

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान जिला प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी ने बताया कि अखिल भारतीय मेरा भारत स्वर्णिम भारत प्रदर्शनी बस अभियान गुरूवार 13 फरवरी को सुबह 07 बजे सिवनी शहर में प्रवेश कर उसी दिन केवलारी एवं शुक्रवार 14 फरवरी को लखनादौन शहर में विभिन्न युवा संगठनों एवं स्कूल, कॉलेज़ों तथा ग्रामीणजनों के समक्ष कुशल वक्ताओं द्वारा प्रेरणादायी विषयों पर विचार रखे गये।

शनिवार 15 फरवरी को यह अभियान सिवनी शहर में प्रवेष करेेगा, जहाँ दिन में अलग – अलग समय पर युवाओं हेतु स्वच्छ – स्वस्थ्य – स्वर्णिम भारत बनाने मेें उनकी सक्रिय भूमिका पर अभियान के कुशल वक्ताओं द्वारा अपने विचार रखे जायेंगे। शाम साढ़े 05 बजे से बारापत्थर क्षेत्र स्थित जिला अस्पताल के सामने स्मृति लॉन में खुशहाल जीवन के सूत्र विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अरुणांचल पब्लिक स्कूल सिवनी के संचालक डॉ.आर.एस. अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। नवाबगंज गुजरात से आयीं राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी प्रतिमा बहन मुख्य वक्ता के रुप में उपस्थित रहंेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक दुबे, डायरेक्टर जनरल एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि नेहरु युवा केन्द्र सिवनी एवं रेनर बॉर्थ (जर्मनी )उपस्थित होंगे।

आयोजित किये गये कार्यक्रम के दौरान यात्रा का अनुभव ब्रह्माकुमार सुरेन्द्र, यात्रा प्रबंधक द्वारा रखा जायेगा। अंत में ब्रह्माकुमारी संस्थान सिवनी की जिला प्रभारी राजयोगिनी योगशक्ति ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी द्वारा आशीर्वचन दिया जायेगा। समस्त सिवनी नगर वासियों से कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की गयी है।