अज्ञात वाहन की टक्कर से नागपुर निवासी महिला गंभीर

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। कुरई थाना क्षेत्र में एक महिला अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गयी। घायल महिला नागपुर निवासी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी उर्मिला (50) पति गुलाब को कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम मुण्डारा के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल महिला को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे रेफर कर दिया।