नोयल जोसफ बने कर्मचारी कांग्रेस की कुरई शाखा के अध्यक्ष

(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत व्यायाम शिक्षक नोयल बी जोसफ को कर्मचारी कांग्रेस की विकास खण्ड कुरई शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू के द्वारा उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।
कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के द्वारा जारी आदेश के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल के अनुमति के उपरांत कर्मचारी कांग्रेस की कुरई विकासखण्ड की संगठन की इकाई की घोषणा कर दी गई है। इसमें आदिम जाति कल्याण विभाग के क्रीड़ा परिसर कुरई के वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक नोयल बी जोसफ को अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा इसी परिसर के एफ.एन. इक्का को उपाध्यक्ष, यहीं पदस्थ राकेश नागेंद्र को सचिव, एवं हेमंत विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला चक्की खमरिया में पदस्थ अजीम खान को सहसचिव बनाया गया है। इन सभी के मनोनयन पर इनके इष्ट मित्रों और अन्य कर्मचारियों आदि ने इन्हें बधाई प्रेषित की है।

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.