सदस्यता अभियान से गढ़ा जाएगा संगठन

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। सदस्यता अभियान संगठन को गढ़ने का माध्यम है । हर कार्यकर्ता को सदस्यता अभियान में ष्संगठन गढ़े चलो, सुपंथ पर बढ़े चलोष् नारे को साकार करना है। जिस तरह हमारी सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। उसी तरह पार्टी का मूल मंत्र सर्वव्यापी भाजपा सर्वस्पर्शी भाजपा है। हमे हर क्षेत्र, हर बूथ पर काम करना और सब को जोड़ना है। इसमें हमें कमजोर बूथों पर ज्यादा ध्यान देकर संगठन को मजबूती प्रदान करना है।

इस आशय की बात भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित सदस्यता अभियान की बैठक में कही गई। सदस्यता अभियान की इस बैठक को प्रदेश आईटी कार्यसमिति की सदस्य श्रीमती मनीषा जैन द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया कि पूरे देश में भाजपा का ध्वज लहराना हमारा लक्ष्य है। इसके लिए संगठन का विस्तार जरूरी है और इसका आधार सदस्यता है । हमें अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सदस्यता अभियान में पूरी सक्रियता से जुटना है। इसमें जिला पदाधिकारियों के साथ ही मंडल अध्यक्षों, मंडल सदस्य प्रभारियों को भी अपनी महती भूमिका निभानी होगी।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि सदस्यता अभियान की इस बैठक को संबोधित करते हुए सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी गजानन पंचेश्वर द्वारा कहा गया कि यह सदस्यता अभियान हर एक कार्यकर्ता के लिए संगठन पर्व है। जिसमें हमारी भागीदारी जरूरी है सदस्यता का जो लक्ष्य निर्धारित है उसे पूरा करने के लिए प्रत्येक बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोलियां सक्रिय करना है। यह अभियान 6 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेगा।

बैठक में अपनी बात रखते हुए सदस्यता अभियान के जिला सह प्रभारी आलोक दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है जिसका आंतरिक लोकतंत्र मजबूत है और यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाता है। भारतीय जनता पार्टी के इसी आंतरिक लोकतंत्र को मजबूत रखने का माध्यम सदस्यता अभियान है। यह सदस्यता अभियान संगठन को सर्वस्पर्शी और समावेशी बनाने का सशक्त माध्यम है।

सदस्यता अभियान की इस बैठक में वेदसिंह ठाकुर, संतोष अग्रवाल, श्रीराम ठाकुर, गजानन पंचेश्वर, आलोक दुबे, लालू राय, विजय बघेल, नरेंद्र ठाकुर, प्रेमलाल यादव, ब्रजलाल सूर्यवंशी, नवल कटरे, राजेंद्र ठाकुर, मुकेश बघेल, राकेश बैस, आमिर खान, प्रहलाद पटेल, वैभव पवार, रामलाल राय, सचिन अवधिया, सुनील जैसवाल, मनीषा जैन, उर्मिला उइके, लोचन मर्सकोले, तरुण करोसिया, मनोज मर्दन त्रिवेदी, रमेश राय, दीपक नगपुरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।