उमस के कारण हुई बेचैनी!

 

 

दिन में खिली धूप ने किया हलाकान

(महेश रावलानी)

सिवनी (साई)। मौसम ने रविवार को एक बार फिर करवट ली। लगातार हो रही बारिश के बाद रविवार को दिन में जिला मुख्यालय में पानी नहीं गिरा। दिन में अवश्य काले बादलों से आसमान ढक गया किन्तु उसके बाद ये बादल उड़ गए। दिन में धूप खिली रही और लोगों को गर्मी के साथ ही साथ उमस का अनुभव भी हुआ।

रविवार को सुबह की शुरूआत खुशनुमा हुई। दस बजे के लगभग चटक धूप के कारण लोगों को असहज महसूस होना आरंभ हुआ। इसके बाद उमस के चलते लोग पसीने से सराबोर दिखे। दोपहर दो बजे के बाद आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाला, पर ये बिना बरसे ही निकल गए।

दोपहर तीन बजे के बाद वातावरण में जिस तरह की उमस दिख रही थी, उससे प्रतीत हो रहा था कि पानी जरूर गिरेगा, पर रात ढलते ढलते बारिश नहीं हुई। रात में भी घरों के अंदर लोगों को उसम का अनुभव हुआ। रविवार को दिन भर लोगों के घरों में कूलर और पंखे चलते रहे।

मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि आने वलो दिनों में सिवनी को बारिश एक बार फिर तरबतर कर सकती है। पल पल बदलते मौसम के पूर्वानुमान के हिसाब से सूत्रों ने उम्मीद जताई है कि सोमवार को 06 मिली मीटर, मंगलवार को 05 तो बुधवार को 11 एवं ब्रहस्पतिवार को 14 मिली मीटर बारिश हो सकती है।