कोरोना वायरस भगाने महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

बरघाट (साई)। वर्तमान में पूरा विश्व कोरोना वायरस के कारण परेशान है। ऐसी स्थिति में बरघाट रोड निवासी पं.नीरज तिवारी ने इस रोग को रोकने के लिये प्रतिदिन सुबह 08 बजे से साढ़े 09 बजे तक तथा शाम को 06 बजे से 07 बजे तक महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान प्रारंभ किया है।

ऐसा माना जाता है कि चिकित्सा के क्षेत्र में स्पर्श एवं मंत्र चिकित्सा के भी स्थान को स्वीकार किया जाता है। बताया जाता है कि इसी उद्देश्य को लेकर उनके द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है।

संपूर्ण विश्व में मानव जीवन खतरे में पड़ गया है। देश – विदेश में इस वायरस के कारण लगातार मृत्यु हो रही है। इसे जड़ से उखाड़ फेंकने के लिये महामृत्युंजय जाप का अनुष्ठान लाभकारी सिद्ध होगा। यह अनुष्ठान 14 मार्च से प्रारंभ कर दिया गया है। इसमें शामिल होने वाले लोगों से अपील की गयी है कि वे इस जप अनुष्ठान में शामिल होकर कोरोना वायरस जैसी महामारी को दूर भगाने में अपना सहयोग करें।