संजय शर्मा प्रदेश कार्यसमिति में

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जिला भाजपा के सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्त्ता संजय शर्मा को खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्य समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। उनकी यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विशाल राजोरिया द्वारा की गयी है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी की अनुशंसा एवं प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से संजय शर्मा को यह महत्वपूर्ण दायित्व खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश इकाई द्वारा सौंपा गया है।