(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। फेसबुक की ओनरशिप वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाले चैटिंग एप्स में से एक है। इसमें एक नया फीचर आया है, जिसमें किसी मेंबर का नंबर सेव किये बिना ही उसे ग्रुप में जोड़ा जा सकता है।
यह एप यूजर्स को वॉइस और विडियो चैट, ग्रुप चैट जैसे फीचर्स मिलते हैं। ग्रुप चैट व्हाट्सएप के कुछ सबसे बेहतरीन फीचर्स में से एक है और किसी भी एक विषय पर चर्चा से लेकर, फेमिली और बिजनस ग्रुप्स तक एप पर अलग – अलग वजहों से दोस्त, रिश्तेदार, सहकर्मी और बाकी यूजर्स भी ग्रुप्स बनाते हैं। एप पर मौजूद लगभग सभी यूजर्स एक या एक से ज्यादा ग्रुप्स से जुड़े हुए हैं।
ज्यादातर यूजर्स व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाना और ग्रुप में नये मेंबर्स जोड़ना जानते हैं। एक बार ग्रुप बन जाने के बाद आप कॉन्टेक्ट्स में मौजूद लोगों को ग्रुप में जोड़ सकते हैं। एक समस्या यह सामने आती है कि किसी भी नये यूजर को ग्रुप में ऐड करने के लिये उसका नंबर आपके फोन में सेव होना चाहिये। ऐसे में आपको कोई नया मेंबर ग्रुप में ऐड करना हो और वह आपकी कॉन्टेक्ट लिस्ट में न हो, तो पहले उसका नंबर सेव करना मजबूरी बन जाता है। कोई बड़ा ग्रुप बनाने की स्थिति में यह समस्या और बढ़ जाती है।
यूजर्स को इससे छुट्टी मिल सके इसके लिये व्हाट्सएप नया इन्वाईट लिंक फीचर फीचर लेकर आया है। इसके लिये आपके स्मार्टफोन लेटेस्ट व्हाट्सएप वर्जन इंस्टॉल होना चाहिये। अब आपको ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे..
सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन करें। आप उस ग्रुप में जायें, जिसमें आपको नये मेम्बर्स जोड़ने हैं। स्क्रीन के टॉप राइट (ऊपरी सीधे हाथ वाले कोने में) कॉर्नर में बने तीन डॉट्स पर टेप करें मेन्यू ओपन करें। अब ग्रुप इन्फो ऑप्शन पर टेप करें। यहाँ स्क्रॉल डाउन करने के बाद इन्वानईट वाया लिंक पर टेप करें।
अब आपको एक मैसेज में लिखा दिखेगा, इन्वाईट लिंक हेज बीन मेड और उसके नीचे चार ऑप्शन, सेंड लिंक वाया व्हाट्सएप, कॉपी लिंक, शेयर लिंक और रिवोक लिंक मिलेंगे। अब आप जिसे भी ग्रुप में ऐड करना चाहते हैं, उसे यह इनवाइट लिंक भेज सकते हैं।
ग्रुप के इनवाइट लिंक पर क्लिक करके कोई भी ग्रुप का मेंबर बन पायेगा। ध्यान रहे कि जरूरत खत्म होने पर इनवाइट लिंक से ग्रुप जॉइन करने का ऑप्शन इसी तरह रिवोक कर दें, जिससे लिंक का गलत इस्तेमाल करके कोई अन्जान व्यक्ति ग्रुप में न जुड़ सके।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.