वरिष्ठ अधि.देवीसिंह ठाकुर पंच तत्व में विलीन

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। वरिष्ठ अधिवक्ता देवी सिंह ठाकुर रविवार को पंच तत्व में विलीन हो गए। उन्हें बड़ी तादाद में लोगों ने अंतिम बिदाई दी।

शनिवार की रात्रि उन्होंने देह त्यागी। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आपका उपचार नागपुर में होने के पश्चात चिकित्सको की सलाह पर उन्हें जिला मुख्यालय के जठार हस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शतायु हो चुके श्री ठाकुर जनसंघ के अध्यक्ष रह चुके है, वे भाजपा के सँस्थापक सदस्या भी है।

श्री ठाकुर ने स्वस्थ्य रहते हुये अपने कानूनी व्यवसाय के साथ पूरा समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को समर्पित किया है। स्व. ठाकुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभिन्न दायित्वों का निर्वाह भी करते रहे है। रविवार को अपरान्ह अपका अंतिम संस्कार कटंगी नाका मोक्षधाम में किया गया।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया और दैनिक हिन्द गजट परिवार इस दुख की घड़ी में परिजनों को गहन दुख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रदान कर दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना ईश्वर से करता है।