नागरिक मोर्चा ने ली नागरिकों की सुध
(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। नगरीय क्षेत्र में हो रही लगातार बाधित जल आपूर्ति और आनियामित्ता से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जन प्रतिनिधियों से सिवनी के नागरिकों को अब कोई उम्मीद नही रह गयी है इसीलिये नागरिक मोर्चा जमीनी संघर्ष करने मजबूर है।
उक्ताशय की बात नागरिक मोर्चा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कही गयी है। विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी में जलापूर्ति के लिये दो-दो योजनाएं होने के बाद भी नगर पालिका अपने नागरिकों को पानी नहीं पिला पा रही है। शहर में आये दिन नल नहीं आते है, जिसका सबसे बड़ा नुकसान शहर के गरीब तबके को उठाना पड़ता है।
विज्ञप्ति के अनुसार शहर में जगह – जगह साईकिलों पर बच्चे कैन में पानी भरते देखे जा सकते हैं। भारी गर्मी में आम जनता को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जन प्रतिनिधि वार्डों में टैंकरों से जो पानी मंगवाते हैं और उसे अपनी राजनीति के चक्कर में पक्षपात कर बंटवाया जाता है जिससे वार्ड वासियों ने आपसी बैर उत्पन्न होता है।
विज्ञप्ति के अनरुसार सिवनी शहर में पहले से जलावर्धन योजना संचालित है, जो कार्य 2015 में हो जाना चाहिये था वो आज भी अधूरा है। आज जिस परेशानी का सामना जनता को करना पड़ रहा है उसका कारण जन प्रतिनिधियों की उदासीनता, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही है।
विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी के नागरिकों को अब जन प्रतिनिधियों से कोई उम्मीद नहीं रह गयी है इसीलिये जनता के हक की लड़ाई जनता को खुद लड़नी होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि सिवनी नागरिक मोर्चा नगर की जल समस्या को लेकर जमीनी संघर्ष की शुरुआत कर रहा है।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.