बीडी शर्मा के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाईयां

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। खजुराहों सांसद विष्णु दत्त शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के उपलक्ष्य में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय के सामने पटाखे फोड़े एवं मिठाईयां बांटकर जश्न मनाया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष प्रेम तिवारी ने कहा कि हम सभी कार्यकर्त्ता राष्ट्रीय नेत्तृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने जमीन से जुड़े हुए एक छोटे से कार्यकर्त्ता को मध्य प्रदेश भाजपा की कमान सौंपकर, यह सिद्ध किया कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र संगठन है जिसमें छोटे से छोटा कार्यकर्त्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुँच सकता है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा को राष्ट्रीय नेत्तृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। विष्णु दत्त शर्मा ने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी। इसके बाद वे कई वर्षों तक परिषद में पूर्ण कालिक कार्यकर्त्ता के रूप में कार्य करते रहे। वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री, मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ ही खजुराहो लोकसभा सीट से सांसद हैं।

विष्णु दत्त शर्मा का लंबा कार्यकाल विद्यार्थी परिषद में कड़े परिश्रम और संघर्षों के साथ कार्य करते हुए व्यतीत हुआ है। उन्होंने अपने सामाजिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1986 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की।

इस स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर ने कहा कि विष्णु दत्त शर्मा के अध्यक्ष बनने से निश्चित रूप से कार्यकर्त्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के इस निर्णय का हम सभी स्वागत करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा विद्यार्थी परिषद से गहरे जुड़े रहे हैं जिसके चलते युवा शक्ति अब निश्चित रूप से भाजपा की ओर आकर्षित होगी।

राजेश त्रिवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के नेत्तृत्व में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने के लिये अब सशक्त होकर उभरेगा। जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने ऐसे कार्यकर्त्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है जिसका मध्य प्रदेश के संपूर्ण जिलों में सीधा संपर्क और प्रवास है।

 

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.