तीन निरीक्षक हुए स्थानांतरित

 

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर के द्वारा तीन निरीक्षकों को सिवनी जिले से अन्यत्र स्थानांतरित किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा जारी आदेश में नवीन जैन को नरसिंहपुर, राजेंद्र बिसेन को छिंदवाड़ा और संजय भलावी को जबलपुर पदस्थ किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि ब्रहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक जबलपुर में पुलिस महानिरीक्षक से भेंट करेंगे। सूत्रों ने कहा कि इसके उपरांत ही जिले में थाना प्रभारियों के फेरबदल को अंतिम रूप दिया जायेगा।