आज आएंगे विधान सभा अध्यक्ष

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम अनुसार सोमवार 01 जुलाई को वे सिवनी आएंगे।

श्री प्रजापति 01 जुलाई को प्रातः 09ः30 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान कर सिवनी आएंगे तथा दोपहर 12 बजे शासकीय इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में स्वर्गीय इंदिरा गांधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम उपरांत विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रजापति दोपहर 01 बजे सिवनी से नरसिंहपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।