(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। शुक्र ग्रह के द्वारा 23 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर लिया गया है। वे कुल 23 दिन तक यानी 16 अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। शुक्र को भौतिक सुख – सुविधाओं का कारक माना जाता है। 23 दिनों में वो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेंगे। आईये जानते हैं आने वाले 23 दिन किस राशि के लिये किस तरह के हो सकते हैं।
मेष : मेष राशि में शुक्र का गोचर चौथे भाव में होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कैरियर में उछाल देखने को मिल सकते हैं। शादीशुदा जीवन मधुर रहेंगे।
वृष : इस राशि के जातकों की कुण्डली में शुक्र का गोचर तीसरे भाव में होगा। यह शुभ व अत्यधिक धन-लाभ वाला साबित होगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा।
मिथुन : इस राशि में शुक्र दूसरे भाव में गोचर करेगा। यह पारिवारिक जीवन के लिए बेहद शुभ है। आर्थिक पक्ष भी अच्छा रहेगा। जिन लोगों की विदेशों में या दूसरे राज्यों में प्रॉपर्टी है उन्हें मुनाफ़ा होगा।
कर्क : कर्क राशि में शुक्र का गोचर लग्न भाव को प्रभावित करने वाला है, समय आपके लिये बेहद शुभ है। भौतिक सुख का भरपूर लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी। वैवाहिक जीवन मे मिठास बढ़ेगी।
सिंह : सिंह में शुक्र का गोचर बारहवें भाव में होगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। आपके अंदर वासनापूर्ण विचार आ सकते हैं, इसलिये संयम बरतें।
कन्या : इस राशि में शुक्र का गोचर ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। यह बिज़नेस, नौकरी को प्रभावित करेगा, बड़ा फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है लेकिन दूरी नहीं आयेगी।
तुला : तुला राशि में शुक्र दसवें भाव में रहेगा। नौकरी और व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह की अनबन या मनमुटाव हो तो उसे किसी और से साझा न करें।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर नवम भाव में होगा। नौकरी में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। पार्टनरशिप में बिज़नेस करने वालों को विदेशों से लाभ प्राप्त होगा।
धनु : इस राशि का स्वामी गुरु और शुक्र हैं। जो एक दूसरे से शत्रुता रखते हैं। कर्क राशि का शुक्र आपके लिये अशुभ होगा। जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिये आप आध्यात्म की ओर बढ़ सकते हैं।
मकर : मकर राशि के स्वामी शनि हैं। शनि और शुक्र मित्र ग्रह हैं। विवाह जीवन बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होने की संभावना है।
कुंभ : वर्कप्लेस पर महिलाओं से बेमतलब की बहसबाजी हो सकती है। ऐसा करने से लोगों की नज़र में आपकी छवि धूमल हो सकती है। खर्चों में वृद्धि होगी। बेवजह के विवादों से बचें।
मीन : मीन राशि वालों के लिये शुक्र की ये स्थिति फायदेमंद रहने वाली है। कमाई के साधन बढ़ेंगे, जीवन में रोमांस बढ़ेगा। यह गोचर आपके लिये प्रेम की सौगात लेकर आयेगा।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.