हवा का रूख बदला, बढ़ी सर्दी!

 

दो दिनों तक ज्यादा सता सकती है ठण्ड!

(महेश रावलानी)

सिवनी (साई)। बादल छंटने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी होने के कारण एक बार फिर ठण्ड का दौर आरंभ हो गया है। बृहस्पतिवार को दिन में तो सब ठीक ठाक रहा, पर शाम ढलते ही सर्द हवाओं के सुर्खे ने एक बार फिर लोगों को कंपकंपा दिया।

मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि महीने के अंत तक मौसम का मिज़ाज इसी तरह सर्द गर्म रह सकता है। अभी तीन चार दिन तक रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला बना रहेगा। इसके बाद हवा का रुख बदलने से एक बार फिर बादल छा सकते हैं।

वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं, बादल छंटने लगे : सूत्रों ने आगे बताया कि वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है। इससे बादल छंटने लगे हैं। आसमान साफ हो गया है। साथ ही हवा की रुख भी उत्तरी हो गया है।

अभी कुछ दिन बने रह सकते हैं इसी तरह के हालात : सूत्रों ने बताया कि उत्तर भारत में हाल ही में बर्फबारी हुई है। वहाँ से मैदानी इलाके की तरफ आ रही सर्द हवाओं से प्रदेश में ठण्ड का दौर एक बार फिर आरंभ हो गया है। इस तरह की स्थिति अभी तीन से चार दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट हो सकती है।

दिन के तापमान में धीरे – धीरे बढ़ौत्तरी होने लगेगी : हालांकि आसमान साफ होने के कारण दिन के तापमान में धीरे – धीरे बढ़ौत्तरी होने लगेगी। सूत्रों ने बताया कि 27 जनवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुँचेगा। उसके प्रभाव से हवा का रुख फिर बदलेगा। वातावरण में नमी आने के कारण बादल छाने लगेंगे।

पल-पल बदलते मौसम के पूर्वानुमान के हिसाब से सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो रात में न्यूनतम तापमान ईकाई पर आकर 09 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। शनिवार को भी दिन में इसी तरह पारे की चाल रह सकती है। रविवार को दिन में पारा 27 डिग्री सेल्सियस तो रात में यह बढ़कर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है।

 

SAMACHAR AGENCY OF INDIA समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं. अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.