कल उतर सकता है रात का पारा!
(महेश रावलानी)
सिवनी (साई)। सिवनी में संभवतः पहली बार ही ऐसा हुआ होगा कि नवंबर के पहले सप्ताह में सर्दी ने अपना असर दिखाना आरंभ नहीं किया हो। नवंबर के पहले सप्ताह में भी रात के समय सर्दी का अहसास कम ही हो रहा है। बुधवार की रात हल्की सर्दी महसूस की गयी।
मौसम विभाग के सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि बारिश की गतिविधियां लगभग समाप्त हो चुकी हैं। अब लोगों को कड़ाके की सर्दी का इंतजार है। अरब सागर में सक्रिय क्यार के बाद महा तूफान के कारण जो गतिविधियां चल रहीं थीं वे भी अब कमजोर पड़ चुकी हैं।
सूत्रों का कहना था अमूमन अक्टूबर माह के अंत में उत्तर और पूर्वोत्तर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी आंरभ हो जाती है। इसके बाद मैदानी इलाकों में उत्तरी और पूर्वोत्तर से आने वाली हवाओं के कारण सर्द हवाएं आना आरंभ होती हैं, जिससे सर्दी का अहसास बढ़ने लगता है।
वहीं भू अभिलेख से राकेश विश्वकर्मा ने सिवनी के स्थानीय तापमान के संबंध में अधिकृत जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 06 नवंबर की शाम को पिछले चौबीस घण्टों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
सूत्रों ने पल – पल बदलते मौसम के पूर्वानुमान के हिसाब से समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि बृहस्पतिवार को दिन और रात के तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। शुक्रवार की रात से सर्दी बढ़ने के संकेत सूत्रों ने दिये हैं। शुक्रवार की रात से तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास उतर सकता है जो 14 नवंबर तक गिरने के बाद एक बार फिर बढ़ सकता है।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.