बाईक की टक्कर से महिला घायल

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (साई)। पैदल जा रही एक महिला को बाईक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन का चालन करते हुए घायल कर दिया। महिला को जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है।

पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सिवनी में दोपहर लगभग एक बजे श्रीमति दशोदा (53) पति परसराम साहू जब पैदल जा रहीं थीं तभी किसी अज्ञात बाईक के चालक ने उन्हें टक्कर मारकर घायल कर दिया। उक्त दुर्घटना को कारित करने वाला आरोपी बाईक चालक अपने वाहन सहित मौके से भाग निकला। घायल महिला को जिला चिकित्सालय में भर्त्ती करवा दिया गया है जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।