गंगा-दशहरा पर किया गया पूजन

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। गंगा – दशहरा पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बैनगंगा तट पर पूजन – अर्चन किया। इसके अलावा उदगम स्थल मुण्डारा व अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने पूजन – अर्चन कर महाआरती का आयोजन किया।

गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति – गायत्री शक्तिपीठ में गायत्री महापर्व के मौके पर पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के माध्यम से वेदमाता गायत्री का प्राकटोत्सव वेद मंत्रों से हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्था सुंदर लाल बघेल ने बताया कि इस पर्व में सभी संस्कार निःशुल्क कराये गये। इस अवसर पर अमृताशन प्रसाद वितरण किया गया व शाम 06 बजे से दीप महायज्ञ व प्रज्ञा गीत का कार्यक्रम हुआ।