यासीन कुरैशी बने सदर

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

बरघाट (साई)। मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड के द्वारा बरघाट की जामा मस्जिद कमेटी का गठन किया गया है।

इसके अनुसार यासीन कुरैशी साहब सदर, हाजी कलीम साहब नायब सदर, अफरोज खान साहब नायब सदर, हाजी रऊफ खान साहब सेकेट्री, आबिर कुरैशी साहब नायब सेकेट्री, यूनुस खान सहाब खजाँची, कामरान नाजमी सहाब प्रवक्ता बनाये गये हैं। इसी तरह मेम्बरान में इमरान खान, शब्बीर खान, मो.रफीक खान, तनवीर कुरैशी सहित 11 लोगों को शामिल किया गया है।

 

—————————————-