युवक ने कीटनाशक का किया सेवन

 

(अपराध ब्यूरो)

सिवनी (ंसाई)। एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि लखनवाड़ा थाना के जाम निवासी 35 वर्षीय सुनील पिता ओमकार सनोडिया ने खेत में कीटनाशक का सेवन कर लिया। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल सका है।