(ब्यूरो कार्यालय)
मुंबई (साई)। ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म लगातार आलोचनाओं का सामना कर रही है। कभी फिल्म फिल्म के डायलॉग्स को लेकर विवाद छिड़ जाता है। फिल्म भले ही तो कभी कास्ट पर निशाना साधा जा रहा है। फिल्म को लेकर अब तक कई सेलेब्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं।
फिल्म भले ही थिएटर्स से बाहर हो चुकी हो लेकिन इसके बावजूद भी फिल्म को बुरी तरह से क्रिटिसाइज किया जा रहा है। अब हाल ही में एक्टर विंदू दारा सिंह ने एक बार फिर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने भगवान हनुमान के किरदार को गलत तरीके से पेश करने को लेकर फिल्म के मेकर्स की जमकर क्लास लगाई है। इसी के साथ उन्होंने आदिपुरुष के मेकर्स पर फिल्म को लापरवाही से बनाने और रामानंद सागर की रामायण के एक्टर्स की लीगसी को नुकसान पहुंचाने के लिए निशाना साधा है।
विंदू दारा सिंह ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत करते हुए कहा कि ‘हनुमान शक्तिशाली थे और हमेशा उनके चेहरे पर एक मुस्कुराहट रहती थी। उनका किरदार निभा रहे एक्टर देवदत्त नागे ठीक से हिंदी में बात भी नहीं कर पाते हैं। उन्होंने उसे दिए गए डायलॉग्स से उसे कुछ और ही बना दिया है। शायद वो यूथ को टारगेट में रखकर यह फिल्म बना रहे थे, जो थॉर या मार्वल देखते होंगे। लेकिन अपने इस एक्सपेरिमेंट में वो बुरी तरह से फेल हुए हैं।’ दरअसल 80 के दशक में विंदू के पिता दारा सिंह ने रामायण सीरियल में हनुमान का किरदार निभाया था। इस रोल की वजह से वह घर-घर में फेमस हो गए थे।
एक्टर ने आगे कहा कि ‘भविष्य में चाहे रामायण को कितनी ही बार क्यों न बनाई जाए लेकिन कोई भी मेरे पिता की बराबरी नहीं कर पाएगा। उन्होंने स्क्रीन पर जो किया है, कोई भी उसके करीब नहीं पहुंच सकता। उन्होंने इतिहास रच दिया है। हम सब कोशिश करते हैं, लेकिन जब हम कुछ नया करते हैं तो चीजों को अपनी क्षमताओं और जानकारी से और बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। हम यहां इसे बदलने की कोशिश नहीं करते हैं। उन्होंने जो किया वह शर्मनाक है। वे मेरे पिता की विरासत को नहीं छू सकते। वो उस किरदार के करीब भी नहीं पहुंच पाए हैं। रामानंद सागर की रामायण के बारे में बात करते हुए विंदू ने कहा कि वह पूरी तरह से एक अलग शो था, जिसे बनाने में मेकर्स ने अपना दिल, दिमाग और आत्मा सब कुछ लगा दिया था। तब जाकर ऐसा सीरियल बना पाए और उसे पूरी दुनिया ने देखा।
विंदू ने आगे कहा कि मैं यह नहीं समझ पाया कि आदिपुरुष के मेकर्स के मन में चल क्या रहा था। वो इसे बनाकर हासिल क्या करना चाहते थे। क्योंकि, यकीन मानिए वो कुछ भी नहीं कर पाए हैं। उन्होंने केवल एक घटिया फिल्म बनाई है, जिसे देखना शर्मनाक है। उन्हें इसका नाम कुछ और रखना चाहिए था।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.