बेटी मालती संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची प्रियंका चोपड़ा

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। प्रियंका चोपड़ा गुरुवार यानी 6 मार्च को बेटी मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया और अपनी लाडो को भी आशीर्वाद दिलवाया।

प्रियंका का मालती के साथ सिद्धिविनायक मंदिर से एक वीडियो सामने आया है, जो चर्चा बटोर रहा है। मालूम हो कि प्रियंका हाल ही पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ इंडिया आईं। यह पहली बार है जब मालती जन्म के बाद ननिहाल आई हैं।

इंडिया आने के बाद Priyanka Chopra ने Nick Jonas के साथ नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्च इवेंट में हिस्सा लिया और दो दिन बाद अपनी सीरीज सिटाडेलकी स्क्रीनिंग भी रखी थी। अब 6 अप्रैल को वह भगवान का आशीर्वाद लेने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचीं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पंडित मंत्रोच्चारण के बीच प्रियंका और उनकी बेटी Malti Marie Chopra Jonas को तिलक लगाते और सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देख जहां फैन्स ने प्रियंका की बेटी मालती पर प्यार उड़ेला, वहीं कुछ यूजर्स ने एक्ट्रेस को मंदिर में वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने पर आपत्ति जताई। यूजर्स ने सवाल किया कि सिद्धिविनायक मंदिर में न तो फोटो खींचने की परमिशन है और न ही वीडियो बनाने की। तो फिर प्रियंका को इतनी ढील क्यों दी गई? वायरल वीडियो पर यूजर्स क्या कमेंट कर रहे हैं।