पंजाबी सिंगर कुवर चहल का निधन

(ब्यूरो कार्यालय)

चंडीगढ़ (साई)। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में आपनी आवाज से लोगों के दिलों को छूने का दम रखने वाले सिंगर कंवर चहल का निधन हो गया है।

बताया जा रहा है कि कंवर चहल म्यूजिक इंडस्ट्री के उभरते सितारों में से एक थे जिन्होंने म्यूजिक की दुनिया को लेकर कई सपने पाल रखे थे। बता दें कि कंवर शहनाज गिल के साथ भी काम कर चुके हैं।

कंवर चहल की असमय निधन की खबरों ने हर किसी को हैरान कर दिया है। पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री इस वक्त शोक और सदमें में है। कहा जा रहा है कि कंवर का अंतिम संस्कार पंजाब के मनसा में भीखी के असपास ही होगा, जहां उनकी फैमिली और दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने वाले हैं।

खबर है कि कंवर चहल ने शहनाज गिल के साथ माझे दी जट्टीमें काम कर चुके थे। कंवर चहल का पहला गाना गल सुन जाकाफी हिट रहा था। इनके अन्य हिट गानों में दूर‘, ‘इक वार‘, ‘ब्रैंडजैसे गाने शामिल हैं।