आयशा टाकिया और ममता कुलकुर्णी ने बॉलीवुड को कहा था अलविदा

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जायरा वसीम की बॉलीवुड में एक्टिंग छोड़ने की खबर जबसे मीडिया में आई है तभी से बॉलीवुड सेलिब्रिटी के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का डिसीजन लेकर सभी को चौंका दिया है। जायरा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है।

आज हम आपको बताने जा रहे हैं जायरा वसीम के अलावा किन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस इंडस्ट्री को अलविदा कहा।

ममता कुलकर्णी

90 के दशक की ये एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जो अपने ग्लैमरस अवतार के लिए जानी जाती थीं। इन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग जगह बनाई। लेकिन साल 2000 में इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री से अलविदा कहा। यानी इन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद ममता अपनी किताब ऑटोबायोग्राफी ऑफ अ योगिनी को लेकर काफी चर्चा में रहीं।

आयशा कपूर

बॉलीवुड की ये अभिनेत्री संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैकमें नजर आई थीं। जिसके लिए उन्हें फैंस से काफी सराहना मिली थी। रानी मुखर्जी के साथ इन्होंने फिल्म में एक स्ट्रॉन्ग रोल अदा किया था। हालांकि इन्होंने भी दो फिल्में करने के बाद बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया।

आयशा टाकिया

आयशा टाकिया को टार्जनऔर सलमान खान की फिल्म वॉन्टेडसे चर्चा में आई थीं। इन्होंने बाद में सपा नेता के बेटे फरहान आजमी से शादी की और अब उनका एक बेटा भी है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ फिल्में करने के बाद इन्होंने भी इसे छोड़ने का फैसला किया। अब वे केवल एयरपोर्ट या फिर पार्टी के दौरान ही स्पॉट की जाती हैं।