रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में दिखाई देंगी करीना कपूर

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। करीना कपूर जल्द ही छोटे पर्दे पर अपना डेब्यू कर सकती हैं। वहीं इस बात की अब कंफर्मेशन भी मिल गई हैं। बताया जा रहा है कि अब करीना कपूर छोटे पर्दे पर एक डांस रिएलिटी शो में एक जज के रूप में नजर आ सकती हैं। मीडिया खबरों की मानें तो करीना की एंट्री काफी शानदार होने वाली है।

करीना कपूर खान जल्द ही रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस में दिखाई देंगी। बताया ये भी जा रहा है कि हाल ही में चैनल ने करीना कपूर के साथ मिलकर मीटिंग भी की है। जिसके बाद सारी चीजें फाइनलाइज्ड हो गई हैं। डांस इंडिया डांस के इस बार के सातवें सीजन में करीना कपूर की धमाकेदार एंट्री करवाई जाएगी।  खबर ये भी है कि ये डांस शो इस महीने के आखिरी से शुरु हो जाएगा। इस डांस शो में देश के कोने-कोने से आए डांस के लिए समर्पित बच्चों को हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। साथ ही इस शो पर करीना कपूर के अलावा कोरियोग्राफर बोस्को और रैपर रफ्तार भी जज के तैर फर एंट्री कर सकते हैं।

आपको बता दें करीना अभी हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म गुड न्यूज की शूटिंग पूरा कर फिल्म अंग्रेज़ी मिडियम की शूटिंग में बिजी हो गई हैं।  इस फिल्म में इरफान खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वहीं करीना इस फिल्म में पुलिस ऑफिस के रोल में नजर आने वाली हैं। आपको बता दें कि करीना कपूर अंग्रेज़ी मिडियमकी शूटिंग के लिए लंदन जाने वाली है। जून के दौरान करीना इस फिल्म के लिए लंदन जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए मेकर्स प्लानिंग कर रहे हैं। 

अंग्रेज़ी मिडियमके अलावा करीना कपूर करण जौहर की फिल्म तख्तमें नजर आने वाली हैं।  इस फिल्म में करीना समेत रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशिल, अनिल कपूर जैसे कई कलाकार एहम किरदार में दिखाई देंगे। अब ऐसे में देखना होगा की करीना कैसे अपने बिजी शूड्यूल में छोटे पर्दे एंट्री करेंगी।