समंदर के पानी में गिर गईं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। प्रियंका का बर्थडे भी अभी ही गुजरा है और इस दौरान उन्होंने काफी जश्न भी मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने बर्थडे का जश्न पति निक जोनास के साथ मनाया।

हालांकि, बर्थडे के दौरान मस्ती करते हुए प्रियंका चोपड़ा समंदर के पानी में गिर गईं। इसकी तस्वरी भी सोशल मीडिया पर सामने आई है। वहीं, प्रियंका की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिसमें वह मौज मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे का जश्न यॉट पर मनाया। उन्होंने समुद्र में चलने वाली बोट का भी लुत्फ उठाया। वहीं, आपको बता दें कि प्रियंका की एक और तस्वीर भी सामने आई है, जिसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा स्मोक करती हुई दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने हाथ में सिगरेट पकड़ी हुई है। इस तस्वीर के आने के बाद उन्हें काफी लोगों ने ट्रोल किया। फोटो में प्रियंका चोपड़ा के अलावा उनकी मां और प्रियंका के पति निक जोनास भी दिखाई दे रहे हैं।