स्मोक करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

 

 

 

 

यूजर्स ने किया ट्रोल, पूछा- ऐसे कैसे चलेगा दीदी

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसके पीछे वजह उनकी एक तस्वीर है, जिसमें वह स्मोक करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनके पति निक जोनास हैं और साथ ही उनकी मां भी हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो काफी वायरल हो रही है। इस फोटो के साथ यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। पिंकी राजपुरोहित नाम की यूजर ने लिखा है कि प्रियंका चोपड़ा दीदी को अस्थमा है, दीदी को स्मोक से नफरत है, दीदी लोगों से स्मोक फ्री दीवाली की अपील करती हैं और दीदी को खुद स्मोक करती हैं। ऐसे कैसे चलेगा दीदी।

इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर पर उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने उनकी इस तस्वीर पर तंज कसते हुए लिखा कि स्मोक क्यूर्स अस्थमा।

वहीं, कुछ यूजर्स प्रियंका चोपड़ा के कई साल पहले किए गए एक ट्वीट को भी रिट्वीट कर रहे हैं। इस ट्वीट में प्रियंका ने स्मोकिंग को गलत बताया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि स्मोकिंग इज ऑवफुल, यक।

बता दें कि 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। प्रियंका का ये बर्थडे बहुत खास था क्योंकि शादी के बाद ये देसी गर्ल का पहला बर्थडे था। इस स्पेशल डे पर प्रियंका ने रेड कलर का हॉट ड्रेस पहनी हुई थी। दरअसल, निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो रेड कलर की ड्रेस पहने डांस कर रही हैं।