एक दूसरे से 2 हफ्ते से ज्यादा दूर नहीं रह सकते प्रियंका-निक

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और इसके साथ ही दोनों एक दूसरे की बहुत केयर भी करते हैं। हालांकि दोनों को अपनी प्रोफेशनल लाइफ की वजह से कुछ समय एक दूसरे से दूर रहना पड़ता है, लेकिन फिर भी दोनों कोशिश करते हैं कि दो हफ्ते से ज्यादा दोनों एक दूसरे से दूर ना रहें।

अब हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान एक दूसरे के रिलेशन को लेकर बातें बताईं। प्रियंका ने कहा, ‘मैं और निक दुनिया के किसी भी कोने में हों, लेकिन हम कोशिश करते हैं कि दो हफ्ते में एक बार जरूर मिलें। प्रियंका ने बताया कि दोनों एक दूसरे को अपने जीवन की सभी बातें शेयर करते रहते हैं। प्रियंका ने अपनी शादी को मॉर्डन डे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप बताया।

प्रियंका ने कुछ दिनों पहले लाइव हिन्दुस्तान से खास बातचीत में हमने प्रियंका से पूछा था कि बॉलीवुड फिल्म और बॉलीवुड गानों पर उनके ससुराल वालों का कैसा इंट्रेस्ट होता है तो प्रियंका ने कहा, मुझे पता ही नहीं चला कि उन्हें कब बॉलीवुड अच्छा लगने लगा। निक को तो इंडिया से प्यार हो गया। निक को हिन्दी फिल्में और गानें बहुत पसंद है। वो स्टेज पर जाने से पहले बॉलीवुड सॉन्ग्स सुनते हैं। अभी उन्होंने सेट पर जाने से पहले फिल्म कलंक के गाने फर्स्ट क्लास का वीडियो शेयर किया। मुझे तो ये सब पता ही नहीं, मैं यहां प्रमोशन में बिजी हूं।

इन दिनों प्रियंका अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंकके प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर, रोहित सराफ और जायरा वसीम लीड रोल में हैं। बता दें कि शादी के बाद ये प्रियंका की पहली फिल्म है।