प्रियंका ने निक संग शेयर की रो‍मांटिक तस्‍वीरें

 

 

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। एक्टर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आजकल फ्रांस (France) में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये गेठ जो जोनस (Joe Jonas) और गेम ऑफ थ्रोन्स (Game Of Thrones) एक्टर सोफी टर्नर (Sophie Turner) की शादी अटेंड करने के लिए यहां आई हैं। बताया जा रहा है कि जो जोनस और सोफी टर्नर दोबारा शादी करने जा रहे हैं।

इस दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) शादी के वेन्यू पर काफी एंजॉय करती हुईं नजर आईं। साथ ही अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ उनकी कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें वे पति संग काफी खुश नजर आ रही हैं।

पूरा जोनस परिवार इस समय फ्रांस के ऐविग्नन क्षेत्र में हैं। शादी से कुछ दिन पहले ही यहां सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। वीकेंड के आसपास बाकी की सेरेमनी भी शुरू हो जाएंगी।

इस दौरान प्रियंका और निक को मैचिंग कपड़े पहने हुए भी स्पॉट किया जा रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने हल्के लैवेंडर रंग का गाउन पहना हुआ है। वहीं निक जोनस ने ग्रे शर्ट और स्ट्राइप पैंट्स पहने हुए हैं। साथ ही व्हाइट शूज के साथ इनका लुक कम्पलीट दिखाई दे रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर करते हुए एक मैसेज लिखा है। उन्होंने लिखा है यहां कि हवाओं में प्यार भरा है। प्रियंका चोपड़ा की सेरेमनी से जुड़ी सभी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।