सोनाक्षी सिन्हा पर लगा धोखाधड़ी का आरोप

 

 

 

 

एक्ट्रेस बोलीं- जांच में करुंगी सहयोग

(ब्‍यूरो कार्यालय)

मुंबई (साई)। सोनाक्षी सिन्हा ने एक इवेंट ऑर्गनाइज़र द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए आरोप का जवाब दिया है।

इवेंट ऑग्रेनाइजर ने आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने एक इवेंट के लिए फीस ली पर अटेंड नहीं किया। सोनाक्षी ने ट्वीट कर लिखा कि एक आयोजक जो अपनी प्रतिबद्धता पर खरा नहीं उतर सका, वह सोचता है कि वह प्रेस में मेरी साफ छवि को खराब करके पैसे बना सकता है।

फरवरी में अभिनेता और चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जिसके अनुसार स्टेज परफॉर्मेंस के लिए 24 लाख लेने के बाद भी अभिनेत्री आयोजन में नहीं पहुंची। यह कार्यक्रम सितंबर 2018 में होने वाला था।

मुरादाबाद पुलिस गुरुवार को सोनाक्षी सिन्हा के घर उनका बयान लेने भी पुहंची। लेकिन एक्ट्रेस उस समय घर पर मौजूद नहीं थीं। क्योंकि सोनाक्षी जुहू में रहती हैं इसलिए मुरादाबाद पुलिस ने जुहू पुलिस की मदद भी ली है। एक पोस्ट में सोनाक्षी ने कहा कि वह जांच के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत दर्ज किया गया था।