(अपराध ब्यूरो)
सिवनी (साई)। सिवनी में एक महिला के द्वारा सल्फाज की गोली का सेवन कर लिये जाने के कारण उसे जिला अस्पताल में उपचारार्थ भर्त्ती करवाया गया है जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी के अंबेडकर वार्ड निवासी शांति (24) पति अखिलेश मरकाम ने मंगलवार 12 मार्च की शाम लगभग सात बजे अज्ञात कारणों के चलते सल्फाज की गोली का सेवन कर लिया। श्रीमति शांति को उपचार के लिये उनके परिजनों के द्वारा जिला अस्पताल में भर्त्ती करवा दिया गया है जहाँ इस समाचार के लिखे जाने तक उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
4 thoughts on “महिला ने किया सल्फाज का सेवन”