(ब्यूरो कार्यालय)
भोपाल (साई)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेमसिंह चौहान का आज उपचार के दौरान निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। उनके निधन पर भाजपा के अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कमलनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने ट्वीट कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उल्लेखनीय है कि शिवराज के पिता कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। एक दिन पहले ही उन्हें उपचार के लिए भोपाल से मुंबई भेजा गया था। उन्होंने मुंबई के लीलावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। पिता के देहावसान की खबर मिलते ही शिवराज सिंह मुंबई रवाना हो गए। शिवराज ने भोपाल में आज भाजपा की जीत पर मीडिया को संबोधित किया था। बताया जाता है कि इसी दौरान उन्हें यह दुखद समाचार मिला।
श्री चौहान धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। वे सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रियता से शामिल होते थे। उज्जैन के महाकाल मंदिर के साथ ही इंदौर के समीप सांवर में उल्टे हनुमान मंदिर में भी प्रमुख अवसरों पर वे दर्शनों के लिए पहुंचते थे।
समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.