जानिए किन किन देशों में गणेश चतुर्थी से आरंभ हो जाता है भगवान श्री गणेश का उत्सव

दुनिया के चौधरी अमेरिका सहित इन देशों में मनाया जाता है बुद्धिविनायक भगवान गणेश का उत्सव
आप देख रहे हैं समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया की साई न्यूज के धर्म प्रभाग में विभिन्न जानकारियों के बारे में . . .
बुद्धि के देवता प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की अराधना भारत देश में घर घर में की जाती है। भारत देश के अलावा विदेशों में भी विध्न विनाशक भगवान श्री गणेश के उपासक मौजूद हैं। लंदन हो, न्यूयार्क हो, सिंगापुर हो अथवा कनाडा हर देश, हर शहर में एकदंत भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना वैसे ही की जाती है, जिस तरह भारत देश में की जाती है। कमोबेश हर जगह भगवान श्री गणेश को प्रिय मोदक भी आपको मिल जाएगा। आईए हम आज जानते हैं कि गणेशोत्सव की धूम विश्व के किन किन देशों में रहा करती है . . .
दुनिया के हर कोने में रहने वाले भारतीयों के साथ, गणेश चतुर्थी विदेशों में भी उतने ही उत्साह के साथ मनाई जाती है। यूनाईटेड किंग्डम, फिजी, कनाडा, मॉरीशस, थाईलैंड, सिंगापुर, कंबोडिया, बर्मा, अमेरिका जैसे देश इस उत्सव में शामिल होते हैं, यहाँ तक कि कई देश बुद्धि विनायक भगवान गणेश के सम्मान में इस दिन सार्वजनिक अवकाश भी रखते हैं!
अगर आप बुद्धि के दाता भगवान गणेश की अराधना करते हैं और अगर आप एकदंत भगवान गणेश के भक्त हैं तो कमेंट बाक्स में जय गणेश देवा लिखना न भूलिए।
सबसे पहले जानते हैं कि दुनिया का चौधरी कहा जाने वाले अमेरिका में गणेश उत्सव किस तरह मनाया जाता है . . .
अमेरिका में, हिंदू स्वयंसेवक संघ द्वारा कई हिंदू त्योहार आयोजित किए जाते हैं और इन त्यौहारों को उन देशों में बनाए गए विभिन्न देवालयों में मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी इस समुदाय की शाखाओं वाले प्रमुख शहरों में व्यापक रूप से मनाई जाती है। अमेरिका में सबसे बड़ा उत्सव फिलाडेल्फिया गणेश महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जिसे मुख्य रूप से मराठी समुदाय द्वारा आयोजित किया जाता है। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भक्ति गायन और विसर्जन के दिन एक जीवंत जुलूस शामिल होता है।
इस आलेख को वीडियो में देखने के लिए क्लिक कीजिए . . .

इसी तरह खाड़ी क्षेत्र अर्थात बे एरिया में गणेश चतुर्थी जमकर मनाई जाती है। यहां बे एरिया तेलुगु एसोसिएशन, महाराष्ट्र मंडल और हिंदू स्वयं सेवक संघ के बीच सहयोग से फ्रेमोंट हिंदू मंदिर में मनाई जाती है। दस दिनों के उत्सव के बाद, मूर्ति को सैन फ्रांसिस्को में गोल्डन गेट ब्रिज के समीप प्रशांत महासागर में विसर्जित किया जाता है।
इसी तरह अमेरिका में साईं संस्थान में भी समारोह का आयोजन किया जाता है। अमेरिका में सबसे महत्वपूर्ण समारोह इलिनोइस में एक हिंदू समाज साई संस्थान में होता है। इस भव्य उत्सव में भाग लेने के लिए अन्य शहरों से हजारों लोग इलिनोइस आते हैं। फ्लोरिडा, कैलिफोर्निया और न्यूयॉर्क जैसे अन्य राज्यों में भी छोटे-छोटे समारोह आयोजित किए जाते हैं।
फिलाडेल्फिया और अन्य क्षेत्रों में गणेश चतुर्थी के बारे में जानिए। फिलाडेल्फिया गणेश महोत्सव उत्तरी अमेरिका में सबसे प्रमुख गणेश चतुर्थी समारोहों में से एक है। यह त्यौहार कनाडा (विशेष रूप से टोरंटो के आसपास), डेट्रायट मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (वेन स्टेट यूनिवर्सिटी सहित), साथ ही मॉरीशस, मलेशिया और सिंगापुर में भी मनाया जाता है। मॉरीशस में, इस त्यौहार का इतिहास 1896 से जुड़ा है और सरकार द्वारा इसे सार्वजनिक अवकाश के रूप में मान्यता दी गई है।
मलेशिया और सिंगापुर में, जहाँ तमिल भाषी हिंदू समुदाय महत्वपूर्ण है, इस त्यौहार को अक्सर विनयगर चतुर्थी के रूप में जाना जाता है। फ्रांस के पेरिस में, गणेश महोत्सव का आयोजन श्री मनिका विनायकर आलयम मंदिर द्वारा किया जाता है, जो फ्रांस का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर है, जो 18वें अरोन्डिसमेंट में स्थित है। मंदिर त्यौहार के समारोहों और सामुदायिक कार्यक्रमों का केंद्र है। मुख्य आकर्षण में नारियल तोड़ने की रस्में, जीवंत संगीत, नृत्य और फूलों, फलों और पारंपरिक कपड़ों से सजी उत्सवी झांकियाँ शामिल हैं, जो पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल पैदा करती हैं।
आईए अब जानते हैं कि यूनाईटेड किंग्डम में गणेश उत्सव किस तरह मनाया जाता है।
यूके में हाउंसलो गणेश मंडल हाउंसलो के द्वारा लंबोदर महाराज गणेश जी का उत्सव का आयोजन किया जाता है। यहां केनिवासी दो दिनों तक पर्यावरण के अनुकूल मूर्ति के साथ गणेश चतुर्थी मनाते हैं। इस आयोजन में पहले दिन पारंपरिक पूजा, फैंसी ड्रेस परेड, रंगोली प्रतियोगिता और डीजे पार्टियाँ होती हैं। दूसरे दिन एक भव्य जुलूस के साथ मूर्ति को टेम्स नदी में विसर्जित किया जाता है।
यहां स्लो मित्र मंडल द्वारा भगवान गणेश की अराधना की जाती है। यहां गणेश उत्सव 11 दिनों तक चलता है, जिसमें बच्चों के लिए थ्री डी गणेश प्रतियोगिता सहित गतिविधियाँ शामिल हैं। प्रतिदिन महाप्रसाद वितरित किया जाता है और ग्यारहवें दिन भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन होता है।
यू.के. में होने वाले अन्य समारोहों में गणेश चतुर्थी लीसेस्टर, बर्मिंघम, कार्डिफ़ और मैनचेस्टर में भी मनाई जाती है। ये कार्यक्रम स्थानीय भारतीय समुदायों या प्रमुख हिंदू मंदिरों द्वारा आयोजित किए जाते हैं।
आईए अब जानते हैं कि यूएई के दुबई में गणेश चतुर्थी किस तरह मनाई जाती है। दुबई में, गणेश चतुर्थी भारतीय समुदाय द्वारा पारंपरिक रीति रिवाज और उत्साह के साथ मनाई जाती है, जो उनकी सांस्कृतिक परंपराओं और भक्ति को दर्शाती है। यहां पर भारतीय मूल के सनातनी परिवारों और समुदाय के द्वारा घर और सामुदायिक हॉल में भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियाँ स्थापित करके गणेश चतुर्थी मनाते हैं। पूजा दस दिनों तक चलती है, जिसमें अनुष्ठान, प्रार्थना और भजन शामिल होते हैं। भारतीय सामुदायिक संगठन संगीत और नृत्य के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं, जो उत्सव को बहुत ही ज्यादा रोचक बना देते हैं। इस अवसर पर पारंपरिक मिठाइयाँ, विशेष रूप से मोदक, गणेश को अर्पित की जाती हैं। दुबई में स्थानीय भारतीय रेस्टारेंट में इन व्यंजनों वाले विशेष मेनू को परोसा जाता है।
भगवान श्री गणेश की वैश्विक यात्रा को लेकर अलग अलग जानकारों के अलग अलग मत हैं। आईए जानते हैं जिनके सर पर हाथी का सिर लगा है उन्हें अन्य महाद्वीपों में किस तरह जाना जाता है।
कंबोडिया में सातवीं शताब्दी से एक प्राथमिक देवता के रूप में पूजे जाने वाले भगवान श्री गणेश को हाथी के सिर और मानव शरीर के साथ दर्शाया गया है, जो भारत में उनकी व्यापक लोकप्रियता से पहले की बात मानी जाती है। इसी तरह थाईलैंड में फ्रा फिकानेट या फ्रा फिकानेसुआन के रूप में जाने जाने वाले भगवान श्री गणेश को सौभाग्य और सफलता लाने के लिए पूजा जाता है।
तिब्बत में ग्यारहवीं शताब्दी में भारतीय बौद्ध नेताओं द्वारा प्रस्तुत गणेश, तिब्बती बौद्ध धर्म में एक पूजनीय व्यक्ति बन गए, किंवदंतियों के अनुसार उनका संबंध लामावाद की स्थापना और तिब्बती शासन की भविष्यवाणी से है।
थाईलैण्ड का चाचोएंगसाओ अपनी विशाल गणेश प्रतिमाओं के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें सबसे ऊंचे बैठे और खड़े गणेश शामिल हैं। वहीं, जापान में आठवीं शताब्दी में आए गणेश, जिन्हें कांगितेन के नाम से जाना जाता है, बौद्ध धर्म से जुड़े हैं और उन्हें दोहरे शरीर वाली आकृति के रूप में दर्शाया गया है, जो व्यापारियों और अभिनेताओं सहित विभिन्न समूहों के लिए सौभाग्य का प्रतीक है।
वहीं, अफगानिस्तान में काबुल के पास खोजे गए और सातवीं और आठवीं शताब्दी ईस्वी के गार्डेज़ गणेश, इंडो-अफगान शैली को दर्शाते हैं और तुर्कशाही काल की अन्य महत्वपूर्ण मूर्तियों के समकालीन हैं।
अगर आप बुद्धि के दाता भगवान गणेश की अराधना करते हैं और अगर आप एकदंत भगवान गणेश के भक्त हैं तो कमेंट बाक्स में जय गणेश देवा लिखना न भूलिए।
यहां बताए गए उपाय, लाभ, सलाह और कथन आदि सिर्फ मान्यता और जानकारियों पर आधारित हैं। यहां यह बताना जरूरी है कि किसी भी मान्यता या जानकारी की समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया के द्वारा पुष्टि नहीं की जाती है। यहां दी गई जानकारी में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों, ज्योतिषियों, पंचांग, प्रवचनों, मान्यताओं, धर्मग्रंथों, दंतकथाओं, किंवदंतियों आदि से संग्रहित की गई हैं। आपसे अनुरोध है कि इस वीडियो या आलेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया पूरी तरह से अंधविश्वास के खिलाफ है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
(साई फीचर्स)