प्राकृतिक खेती पर दिया प्रशिक्षण

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। प्राधिकृत अधिकारी कृषि विज्ञान केन्द्र सिवनी द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी डॉ. एस. एस. बघेल, के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र नागपुर के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के सहयोग से विगत दिवस को जैविक एवं प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के कुल 20 कृषि विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जैविक एवं प्राकृतिक खेती पर क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र नागपुर डॉ. अजय सिंह राजपूत द्वारा विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण समन्वयक तथा साइंटिफिक ऑफिसर, क्षेत्रीय जैविक एवं प्राकृतिक खेती केंद्र नागपुर डॉ. प्रियंका मेहता, उपसंचालक, कृषि श्री मोरिश नाथ सहित सहायक संचालक कृषि श्री प्रफुल्ल घोडेश्वर एवं राजेश मेश्राम उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के. के. देशमुख ने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत कीट एवं बीमारी नियंत्रण, डॉ. एन के सिंह द्वारा प्राकृतिक विधि से सब्जियों का उत्पादन, डॉ. आर. एस. ठाकुर द्वारा कीटनाशी रसायनों के प्रयोग से होने वाले दुष्परिणामों और उनकी जाँच के बारे में बताया वहीं इंजीनियर कुमार सोनी ने फसल अवशेष प्रबंधन एवं प्रक्षेत्र कृषि यंत्रों के उपयोग पर व्याख्यान दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणर्थियों को प्राकृतिक प्रदर्शन इकाई का भ्रमण कराया गया। कृषि विज्ञानं केंद्र सिवनी के समस्त अधिकारीयों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति रही।