आज से बदलेगा इन राशियों का भाग्य!

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। जून का महीना आरंभ हो चुका है। ज्योतिष के अनुसार ग्रह भी समय – समय पर अपनी चाल और राशि बदलते रहते हैं।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जून महीने का शुभारंभ बुध ग्रह के राशि परिवर्तन से हो चुका है। साथ ही साथ बुध मिथुन यानी अपनी खुद की राशि में चुके हैं, राहु और मंगल से संयोग कर चुके हैं। आने वाले दिनों में सूर्य भी राशि परिवर्तन करने वाला है। साथ ही महीने के अंत तक एक बार फिर से बुध का राशि परिवर्तन होगा। ग्रहों के इस उलटफेर से कुछ राशियों का भाग्य पूरी तरह से चमकने वाला है। जानिये कौन सी हैं वे राशियां . . .

मेष राशि : इस राशि के लोगों के जीवन में पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। ऐसा महसूस हो सकता है कि आपके द्वारा की गयी मेहनत का आपको उचित परिणाम नहीं मिल रहा, लेकिन आपको निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपनी किसी कलात्मक अभिव्यक्ति को आगे बढ़ा सकते हैं और उससे आपको अच्छा धन लाभ होगा। संतान के लिये समय अच्छा है उन्हें उन्नति के अवसर मिलेंगे।

धनु राशि : ये दिन धनु राशि के लिये काफी शुभ होने वाला है। इन राशि के लोगों को जहाँ एक ओर परिवार में आपकी आवश्यकता महसूस होगी। वहीं दूसरी ओर आपके कार्यक्षेत्र में भी आपकी आवश्यकता महसूस की जायेगी, इसलिये आपको दोनों के बीच सामंजस्य बैठाकर चलना होगा। अगर आप किसी कार्य को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं तो वह कार्य इस महीने पूरा हो जायेगा। आपको लाभ होगा। दिन की शुरुआत में कार्य क्षेत्र में उत्साह बना रहेगा। किसी अच्छे कार्य करने के लिये समय शुभ रहेगा।

कर्क राशि : इन राशि के जातकों के लिये ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन के मामले में ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा सा ध्यान देंगे तो आपके लिये अच्छा रहेगा। अचानक से आपको कोई बहुत बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपके परिवार के ऊपर महालक्ष्मी देवी की कृपा रहेगी।

सिंह राशि : इन राशि के जातकों पर इस समय किस्मत मेहरबान रहेगी। आपके द्वारा किये गये कार्य से खुश होकर किसी बड़े अधिकारी के द्वारा उपहार या सम्मान मिल सकता है। लक्ष्मी देवी की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी, जिससे आपके घर में धन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान होगा।

वृश्चिक राशि : इन राशि के जातक किसी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से सप्ताह कुछ कमजोर रह सकता है इसलिये अपने खाने – पीने पर और अपनी दिनचर्या पर पूर्ण रुप से ध्यान दें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। आप अपने परिवार में खुशियों का आनंद उठायेंगे। संतान के लिये समय अच्छा रहेगा।