पेड़-पौधों से संभव है धरती पर जीवन

 

हरियाली महोत्सव पर कॉलेज में किया पौधरोपण

(ब्यूरो कार्यालय)

केवलारी (साई)। हरियाली महोत्सव के अवसर पर गुरुवार को शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय केवलारी में पौधारोपण किया गया। पौधे लगाने के बाद पौधों की सुरक्षा का सभी ने संकल्प भी लिया।

प्राचार्य महेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि पेड़ और पौधे एक मुख्य कारण हैं जिससे हम इस धरती पर जीवित हैं। वे जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं जिसके बिना हमारा अस्तित्व असंभव है। पेड़ हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जो पर्यावरण को प्रदूषित करते हैं, पक्षियों और जानवरों के लिये भोजन और आश्रय प्रदान करते हैं और गर्मी के दिनों में छाया प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा है। धरती पर पेड़ – पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। पेड़ न केवल कार्बन डाइ ऑक्साइड को सांस में लेते हैं बल्कि पर्यावरण से विभिन्न अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं जिसके कारण वातावरण को ताजगी मिलती है। मिट्टी कटाव में भी पेड़ सहायक होते हैं। ऐसे हजारों फायदों को देखते हुए सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिये साथ ही पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी देखभाल, सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिये तभी हरियाली महोत्सव सार्थक होगा। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम 30 अगस्त तक चलेता रहेगा।