नाले में मिला दो पहिया वाहन!

 

 

(ब्यूरो कार्यालय)

आदेगांव (साई)। लखनादौन से नरसिंहपुर मार्ग पर लखनादौन से लगभग 08 किलो मीटर दूर एक नाले में दो पहिया वाहन मिलने से सनसनी फैल गई।

आदेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सुबह इस नाले में एक दो पहिया वाहन को बहता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इस दो पहिया वाहन को पानी से निकाला जाकर इसकी पतासाजी आरंभ कर दी है। यह वाहन किसका है! यह नाले में कैसे आया अभी इस बारे में पुलिस कुछ भी कहने से इंकार ही कर रही है।

बताया जाता है कि जिस स्थान पर यह दो पहिया वाहन मिला है उसके बाजू से ही फोरलेन का एक बड़ा पुल है। इस पुल के बनने के पहले नीचे वाले पुल का प्रयोग आवागमन के लिए किया जाता था। जब से यह पुल बना है तबसे नीचे वाले पुल से कोई आवागमन नहीं कर रहा है।

लोगों का कहना है कि यह बात शोध का ही विषय है कि यह मोटर सायकल बहकर नाले में कैसे पहुंची। पुलिस के द्वारा वाहन को निकालकर विवेचना आरंभ कर दी है।