(ब्यूरो कार्यालय)
सिवनी (साई)। सितंबर का महीना आरंभ हो चुका है। इस महीने कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिनमें सबसे पहला नंबर सूर्य का है। आने वाले 17 सितंबर को ये कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को हमेशा सीधी चाल चलने वाला ग्रह माना जाता है। वहीं 25 सितंबर को मंगल कन्या राशि में होंगे।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 11 सिंतबर को बुध कन्या राशि में प्रवेश करेंगे फिर इसके बाद 29 सितंबर को तुला राशि में। गुरु वृश्चिक राशि में मार्गी रहेंगे। 10 सितंबर को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 18 सितंबर को शनि धनु राशि में वक्री से मार्गी हो जायेंगे। ग्रहों के इस बड़े फेर से कई राशियों की किस्मत चमक जायेगी।
वृष राशि : कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने का समय आ गया है। जो काम सहज ही निपट सकते हैं, उनको करने के लिये पूरी ताकत लगाना पड़ेगी। परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। बादामी रंग के प्रयोग से ज्यादा लाभ होगा। विशिष्ठ लोगों से मुलाकात आत्म विश्वास में वृद्धि करेगा। न्याय विभाग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। किसी से बहुत ज्यादा प्यार मिल सकता है।
मिथुन राशि : कार्यस्थल पर समझदारी से लिये गये निर्णय सफल रहेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। संतान के विवाह संबंधी प्रस्ताव सार्थक होंगे। जरूरत मंद व्यक्तियों की मदद करने से सुकून मिलेगा। भवन की मरम्मत में धन लगेगा। पारिवारिक लोगों से नजदीकियां बढ़ेंगी। आजीविका के साधनों में कमी आ सकती है। संचित धन खर्च होगा।
सिंह राशि : अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यात्रा सुखद होगी। अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनंे, उनके अनुभव आप के लिये लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है। अपने दायित्वों को पूरा करने में लगे रहेंगे। किसी की इच्छा पूरी करने के लिये स्वयं जोखिम न लें। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। कार्यस्थल पर अनुकूल वातावरण रहेगा।
कन्या राशि : आप पर लक्ष्मी देवी बहुत ज्यादा मेहरबान रहेंगी, जिस वजह से आपको अचानक से धन लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता प्राप्त होगी। व्यापारी और नौकरीपेशा व्यक्तियों को कई तरह से लाभ होने वाले हैं। आपको अपने हर काम में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। आने वाले दिनों में किस्मत पूरी तरह से बदल जायेगी।
धनु राशि : जीवन में आपके कई नये बदलाव होने वाले हैं। लक्ष्मी देवी की कृपा से आपके परिवार में खुशी माहौल रहेगा। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको अनचाहे धन की प्राप्ति होगी। आपका समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को कई तरह से व्यापार में लाभ होंगे। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
मकर राशि : आने वाले दिन बहुत ही शुभ रहने वाले है। आपका बुरा समय समाप्त हुआ और अच्छा समय आरंभ होगा। शादी शुदा लोग अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसको छोड़कर अपने आने वाले समय के बारे में सोचंे और पुरानी बातें भूल जायें।
कुंभ राशि : आपके जीवन में राजयोग आरंभ होने जा रहा है। इस समय की गयी कोई भी डील आपको करोड़पति बना सकती है। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। पिछले कुछ समय से आपके जो काम अधूरे थे वे भी पूरे होंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को फायदा होगा। कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नये लोगों से दोस्ती होगी जो आने वाले समय मंे लाभ देगी।

समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया देश की पहली डिजीटल न्यूज एजेंसी है. इसका शुभारंभ 18 दिसंबर 2008 को किया गया था. समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया में देश विदेश, स्थानीय, व्यापार, स्वास्थ्य आदि की खबरों के साथ ही साथ धार्मिक, राशिफल, मौसम के अपडेट, पंचाग आदि का प्रसारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाता है. इसके वीडियो सेक्शन में भी खबरों का प्रसारण किया जाता है. यह पहली ऐसी डिजीटल न्यूज एजेंसी है, जिसका सर्वाधिकार असुरक्षित है, अर्थात आप इसमें प्रसारित सामग्री का उपयोग कर सकते हैं.
अगर आप समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को खबरें भेजना चाहते हैं तो व्हाट्सएप नंबर 9425011234 या ईमेल samacharagency@gmail.com पर खबरें भेज सकते हैं. खबरें अगर प्रसारण योग्य होंगी तो उन्हें स्थान अवश्य दिया जाएगा.