पत्रकार रिपुदमन सिंह पर हमला

 

 

 

 

(ब्‍यूरो कार्यालय)

भिण्‍ड (साई)। जिले के लहार कस्बे में शनिवार शाम एक पत्रकार की पांच लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। घटना शनिवार 28 तारीख सब्जी मंडी लहार की है। उक्त घटना और पिटाई का वीडियो वहां उपस्थित लोगों ने बना लिया था जो कि अब वॉयरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार पत्रकार रिपुदमन सिंह शनिवार शाम किसी काम से घर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान चेहरे पर कपड़ा बांधकर आए पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया और पाइप से पिटाई शुरू कर दी। बचने के प्रयास में रिपुदमन जमीन पर गिर गए। इसी दौरान एक और युवक सफेद बाइक से आया और रिपुदमन को लाते मारने लगा।

घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। रिपुदमन का कहना है कि उनकी किसी से दुश्मनी भी नहीं है। ना बीते दिनों में उनका किसी से विवाद ही हुआ है।