अब तक 1403 मिमी औसत वर्षा दर्ज

 

(ब्यूरो कार्यालय)

सिवनी (साई)। भू अभिलेख कार्यालय सिवनी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 01 जून से 07 अक्टूबर तक 1403.4 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त विकास खण्डवार वर्षा की जानकारी के अनुसार 07 अक्टूबर तक विकास खण्ड सिवनी में 1701.2 मिली मीटर, कुरई में 980 मिली मीटर, बरघाट में 1524.9 मिली मीटर, केवलारी में 1524 मिली मीटर, छपारा में 1598.6 मिली मीटर, लखनादौन में 1440 मिली मीटर, धनौरा में 1098 मिली मीटर तथा घंसौर में 1361 मिली मीटर दर्ज की गयी है।

इस प्रकार कुल 11227.7 मिली मीटर रिकॉर्ड वर्षा दर्ज की गयी है, जो गत वर्ष कि तुलना में 4517.1 मिली मीटर अधिक है।